{"_id":"5a5d0f804f1c1b88268b49d8","slug":"11516048256-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह तोले सोना और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह तोले सोना और नकदी चोरी
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद घर से गहने और नकदी चोरी
खरड़। खरड़ सन्नी एन्क्लेव में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर के ताले तोड़ कर करीब 15 तोले सोना, तीस हजार रुपये नकद और कुछ कारतूस ले गए। कोठी के मालिक धीरज शर्मा को चोरी के बारे में तब पता चला, जब वह अपने घर लौटा। धीरज शर्मा ने बताया कि उनका पत्नी मायके गई हुई थी। वह अपनी मां को लेने के लिए सोनीपत गया था। रविवार को धीरज शर्मा जब घर पहुंचा तो देखा घर के अंदर मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। धीरज शर्मा ने बताया कि चोर उसके लाइसेंसी हथियार के कुछ कारतूस भी ले गए। पीड़ित ने चोरी की घटना की शिकायत सिटी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।