फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   किडनैपिंग की कॉल से पुलिस के उड़े होश

किडनैपिंग की कॉल से पुलिस के उड़े होश

Fri, 22 Dec 2017 02:01 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
किडनैपिंग की कॉल से पुलिस के उड़े होश
लड़की की किडनैपिंग की कॉल से पुलिस के उड़े होश
विज्ञापन

एयरपोर्ट रोड से किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर किया सूचित
पुलिस ने तुरंत कार को पकड़ा, कार में मौजूद लड़की बोली नहीं हुई किडनैपिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एयरपोर्ट रोड पर लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही वीरवार को पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए कार को बरामद कर लिया, जिसमें एक लड़का और लड़की बैठी थी। पुलिस कार सवार युवक और लड़की को थाने ले गई। थाने में लड़की ने किडनैपिंग की बात को झूठा बताया। इसके बाद पुलिस ने अपनी आगामी करवाई कर उन्हें छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को एयरपोर्ट रोड पर एक व्यक्ति बाइक पर कपड़े बेचने जा रहा था। तभी उसकी नजर एक कार पर पड़ी। चंडीगढ़ नंबर की स्विफ्ट डिजायर में एक युवक और एक लड़की सवार थी। उसने देखा कि दोनों युवक लड़की का मुंह दबा रखा है। लड़की बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है। उसने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। इसके बाद उसने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
विज्ञापन

इस बाद पुलिस ने जब कार रोकी तो उसमें एक युवक और एक लड़की बैठी हुई थी। पुलिस ने लड़की से पूछा कि क्या लड़का तुम्हें किडनैप कर ले जा रहा है तो लड़की ने मना कर दिया। उसने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। वह अपनी मर्जी से जा रही है, लेकिन जो कंट्रोल रूम में आई थी, पुलिस उसे झुठला नहीं सकती थी। इस कारण पुलिस तीनों को कार समेत थाने ले गई, जहां पर दोनों के बयान लिखित में लिए गए। ताकि बाद में लड़की कोई शिकायत न दे दे। अपनी कार्रवाई कर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तो लड़कियां सेफ नहीं हैं
जिस समय लड़की कार में चिल्ला रही थी। उसी दौरान एक लड़की (एनआरआई) विदेश से आई थी। वह अपने परिवार के साथ उसी कार के पीछे थी। एनआरआई लड़की ने कहा कि विदेश में इस तरह से किसी लड़की का अपहरण नहीं किया जा सकता। यहां तो सरेआम एक लड़की बचाओ बचाओ चिल्ला रही है। इससे यही लगता है कि यहां पर लड़कियां सेफ नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed