फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव बरौली में चोरो ने घर से उडाए लाखो रूपये के गहने

गांव बरौली में चोरो ने घर से उडाए लाखो रूपये के गहने

Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
गांव बरौली में चोरो ने घर से उडाए लाखो रूपये के गहने
गांव बरौली में चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के गहने
विज्ञापन

कुराली। गांव बरौली में एक घर को निशाना बनाते हुए चोर लाखों के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। इस बारे में सुरमुख सिंह ने बताया कि उनका भतीजा जुझार सिंह दुबई में रहता है और भतीजे का परिवार उनके घर से कुछ दूरी पर गांव में ही रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजे की पत्नी सर्बजीत कौर घर में ताला लगाकर अपने बेटै के साथ रिश्तेदारी में गई थी। उसी रात गांव में जागरण हो रहा था। इस दौरान चोर ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में अच्छी तरह से तलाशी ली और अलमारी से सोने का एक सेट, एक कड़ा, चार अंगूठी, गले की चेन, लॉकेट, दो जोड़ी बालियां और एक जोड़ा कोका के अलावा चांदी के गहने भी ले गए। साथ ही करीब 15 हजार की नकदी भी चोर ले गए। उन्होंने कहा कि चोरी हुए समान का मूल्य करीब लाखों रुपये बनती है। चोर जाते समय सर्बजीत के बेटे का स्कूल बैग खाली कर उसमें समान ले गए।

सर्बजीत कौर ने बताया कि चोरी की सूचना फोन पर मिली। सोमवार को घर आकर देखा तो लाखों का सामान गायब था। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौका देखने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed