{"_id":"596cca9d4f1c1bad188b4759","slug":"111500301981-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैमरों की रिकॉर्डिंग से खुलेगा गोली कांड का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब कैमरों की रिकॉर्डिंग से खुलेगा गोली कांड का राज
Updated Mon, 17 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने खंगाली मार्केट में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग
- बलौंगी में बिजनेसमैन पर हुए हमले की जांच हुई तेज
-पुलिस का दावा फुटेज में मिले सुराग, जल्द हल होगा केस
-पुलिस और सीआईए की टीमें कर रही हैं केस की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव बलौंगी में घर के बाहर बिजनेसमैन को बुलाकर हुए हमले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। सीआईए और बलौंगी पुलिस की टीमों ने सोमवार को घटना स्थल व आसपास की दुकानों में लगे कैमरे चेक किए। कई दुकानों से पुलिस कर्मचारियों ने कैमरों की रिकॉर्डिंग भी अपने कब्जे में ली है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की टीम गोली लगने से जख्मी हुए हरविंदर सिंह हीरा को साथ लेकर घूमी। साथ ही फुटेज दिखाकर संदिग्ध नौजवानों की पहचान करवाई गई। डीएसपी दीप कमल ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें अलग-अगल थ्योरियों पर काम कर रही हैं। साथ ही जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही केस हल हो जाएगा। जिक्रयोग है कि 12 जुलाई की रात को तीन लोग स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे। साथ ही हरविंदर को घर के बाहर बुलाया था। जैसे ही वह छह साल के अपने बच्चे को लेकर घर से बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी थी। इस दौरान युवक की टांगों में दो गोलियां लगी थीं। जबकि एक गोली बाजू पर लगी थी। गंभीर हालत में युवक को पहले सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि यह एरिया बलौंगी थाने के अधीन आता है। इसके बाद उन्होंने उसे खरड़ रेफर कर दिया था। वहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।