{"_id":"5cb8d3d6bdec2214323f54b5","slug":"101555616726-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा, 9 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा, 9 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। ब्लाक माजरी के गांव चंदपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुए झगडे़े में दो महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिनमें से एक को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
घायल हुए एक पक्ष के शुभम गिरि, दलबीर सिंह, तरलोचन सिंह, भूपिंद्र सिंह, चरणजीत कौर और पाल कौर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दलबीर सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच के साथ उनकी तकरार चली आ रही है। वीरवार को उनके घर पर सरपंच और उसके साथ आए अन्य लोगों ने हमला कर दिया। उसने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति ने राइफल से फायर भी किया। उससे उनका बचाव हो गया तथा उन्होंने उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। उसने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राइफल कब्जे में ले ली।
वहीं, दूसरे पक्ष के घायल सरपंच मीहा सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसको उठाकर अपने घर ले जाकर मारपीट की व उसको बचाने आए उसके भाई तरलोचन सिंह और हाकम गिर से भी मारपीट की। उसने बताया कि तरलोचन सिंह उनकी सुरक्षा के लिए राइफल लेकर आ गया, लेकिन पहले पक्ष ने राइफल छीन ली। इस दौरान हुई मारपीट में वे तीनों घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हाकम गिर को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। विधायक कंवर संधू ने अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल पूछा। संधू ने झगडे़ संबंधी दोनों पक्षों से जानकारी प्राप्त की। विधायक ने चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद असलाह जमा ना करवाए जाने के संबंध में कार्रवाई की मांग की। एसएचओ हरनेक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। राइफल रखने तथा फायर करने के संबंध में जांच की जा रही है।