{"_id":"5c61d4b5bdec22089f03bb0a","slug":"101549915317-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवारों ने किया दुर्व्यवहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवारों ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पत्रकार से कार सवारों ने किया दुर्व्यवहार
- फेज-3बी2 की मार्केट में सोमवार का है मामला
- पुलिस को फोन किया तो पहले नहीं लगा था नंबर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक नामी टीवी चैनल की महिला पत्रकार से फेज-3बी2 की मार्केट में कार सवार चार लोगों ने दुर्व्यवहार किया। महिला पत्रकार ने पुलिस को फोन मिलाया तो इंटरनेट पर मौजूद पुलिस स्टेशन का नंबर भी गलत निकला। आखिर में कई बार फोन मिलाने के बाद नंबर लगा। वहीं, पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है। जांच की जा रही है।
महिला पत्रकार सोमवार को फेज-3बी2 की मार्केट में गई थी। महिला के मुताबिक इस दौरान ब्रिजा कार में चार युवक बैठे हुए थे जिन्होंने उस पर टिप्पणी की। महिला ने पहले इंटरनेपर पर मौजूद पुलिस स्टेशन के नंबर पर फोन किया तो वह गलत निकला, इसके बाद करीब आठ बार सौ नंबर डायल किया तब एक पुलिस मुलाजिम का फोन आया। महिला का कहना है कि पुलिस मुलाजिम ने खुद का नाम बताया और उसकी मौजूदा स्थिति जानने के बारे में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई जबकि आरोपियों के बारे में कुछ नहीं पूछा। महिला पत्रकार का आरोप है कि जब उसने पुलिस मुलाजिम को सही तरीके से बात करने को कहा तो उसका जवाब था कि हमें दो साल भर्ती हुए हो गए हैं। हम इसी स्टाइल में बात करते हैं। इस दौरान उसने आरोपियों की गाड़ी के नंबर तक नहीं पूछा। आखिर में जब उसे पता चला कि महिला पत्रकार है। इसके बाद वह नरम पड़ा। साथ ही कार्रवाई की। जिक्रयोग है कि फेज-3बी2 की मार्केट में कुछ समय पहले भी कार सवार युवकों ने रात के समय हुड़दंग मचाया था। इतना ही नहीं दुकानदारों से मारपीट की थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को राउंडअप किया था।