फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   स्काई रॉक सिटी प्रंबधकों की मुश्किले बढ़ी

स्काई रॉक सिटी प्रंबधकों की मुश्किले बढ़ी

Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
स्काई रॉक सिटी प्रंबधकों की मुश्किले बढ़ी
स्काई रॉक सिटी प्रबंधकों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रबंधकों पर प्लॉट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी के दो नए केस दर्ज
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्दी काबू कर लिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। प्लॉटों के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी स्काई रॉक सिटी प्रबंधकों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। प्रबंधकों पर शहर के दो अलग-अलग थानों में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के केस दर्ज हुए हैं। दोनों केस एसएसपी के आदेश पर अधिकारियों की गई जांच के बाद दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का मुख्य आरोपी पहले ही जेल में है। मामले के अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए कार्रवाई चल रही है।

प्लॉट के नाम पर ठगे 48 लाख
पहला केस फेज-नौ निवासी कुलदीप सिंह चंद की शिकायत पर स्काई रॉक सिटी के प्रबंधक नवजीत व उसकी पत्नी परमिंदर कौर के खिलाफ सोहाना थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले स्काई रॉक सिटी के सेक्टर-111/112 में प्लॉट लेने का फैसला लिया था। आरोपियों ने उसे विश्वास दिलाया कि जल्द ही उसे प्लॉट का पजेशन दे दिया जाएगा। उनकी बातों में आकर उसे 47 लाख की अदायगी कर दी। लेकिन कंपनी के प्रबंधकों ने उनकी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को शिकायत दी थी।
विज्ञापन


यहां पर प्लॉट के नाम पर ठगे 81 लाख
प्लॉट के नाम पर दूसरा ठगी का केस फेज-एक स्थित थाने में दर्ज हुआ है। यह केस बस्सी पठाना निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर नवजीत सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर पर दर्ज हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने लांडरां रोड पर सेक्टर-112 में उसे प्लॉट देने का वादा किया था। इसके लिए उन्होंने आरोपियों को 81 लाख 76 हजार 688 रुपये की अदायगी की थी। लेकिन आरोपियों ने न तो उसे प्लॉट का पजेशन दिया और न ही प्लॉट के पैसे वापस किए। इसके बाद उस पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed