फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टिप्पर ने ली बाइक सवार की जान

टिप्पर ने ली बाइक सवार की जान

Sun, 02 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
टिप्पर ने ली बाइक सवार की जान
टिप्पर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

- अस्पताल रोड पर शुक्रवार शाम हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। अस्पताल रोड पर शुक्रवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जानकारी के अनुसार हरीश कुमार सूद निवासी कुराली अपने एक दोस्त राजीव कुमार को मिलने रणजीत नगर खरड़ आया हुआ था। राजीव कुमार अपनी बाइक पीबी65एम 3626 पर हरीश कुमार सूद को बस स्टैंड खरड़ छोड़ने आ रहा था। जैसे ही राजीव अस्पताल रोड पर आया तभी अचानक बीडीपीओ कार्यालय के सामने मेन रोड पर खरड़ बस स्टैंड की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर नंबर पीबी10बीपी 4837 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए और हरीश ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। घटना के दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजीव कुमार को राहगीरों ने तुरंत सरकारी अस्पताल खरड़ में पहुंचाया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा देकर जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। सिटी पुलिस खरड़ ने टिप्पर को अपने कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर संतोष कुमार पुत्र विश्राम कुमार निवासी गांव राय बरेली थाना सरेना जिला राय बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव दडुआं यूटी चंडीगढ़ के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed