फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गैंगस्टर दिलप्रीत मोहाली

गैंगस्टर दिलप्रीत मोहाली

Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत मोहाली
दो सिंगर थे दिलप्रीत के संपर्क में, गैंगस्टर के सहयोगी को पहुंचाया था दुबई
विज्ञापन

गैंगस्टर दिलप्रीत से मोहाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में की पूछताछ
एक नामी सिंगर रोपड़ का रहने वाला, पुलिस जल्दी सिंगरों से पूछताछ करेगी
अमित शर्मा
मोहाली। पंजाब के दो नामी सिंगर अब पुलिस के रडार में आ गए थे। दो सिंगर गैंगस्टर दिलप्रीत के संपर्क में थे। उक्त सिंगरों ने
दिलप्रीत के एक सहयोगी को दुबई तक पहुंचाने में भी मदद की थी। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि यह बात गैैंगस्टर दिलप्रीत से पूछताछ में यह बात सामने आई है। इनमें से एक सिंगर गैंगस्टर दिलप्रीत के इलाके रोपड़ के पास का ही रहने वाला है। जिसने दिलप्रीत के साथी को बाहर भेजने में सहयोग किया था। वहीं, अब पुलिस उक्त सिंगरों से भी पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस उक्त सिंगरों को जल्दी ही समन भेजे जाएंगे। वहीं, जब इस मामले में एसएसी कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। आने वाले समय में सारी स्थिति साफ होगी।
पुलिस की टीम कड़ी सुरक्षा में बाद दोपहर आरोपी गैंगस्टर दिलप्रीत को सीआईए खरड़ ले गई थी। जहां पर उससे गहन पूछताछ की गई। पुलिस सूूत्रों से पता चला है कि इस दौरान दिलप्रीत का कहना था कि पालीवुड के कलाकारों से फिरौती मांगने आदि का प्लान हरविंदर रिंदा और लक्की का था। जहां तक परमीश वर्मा पर हमले के बाद भी बीस लाख की रंगदारी लेने की बात है, तो पुलिस अब परमीश वर्मा से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब उसे सिक्योरिटी मुहैया करवा दी गई थी ऐसे में उसने आरोपियों को पैसे क्यों दिए। इस बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं, पता चला है कि खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ में गैंगस्टर दिलप्रीत ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की है।
विज्ञापन


बॉक्स
रिंदा ही करता था हथियारों व ड्रग्स की सप्लाई
आरोपी दिलप्रीत ने पुलिस को बताया कि बताया है कि उनका मुख्य सहयोगी रिंदा ही था। वह रिंदा से करीब एक महीना पहले सेक्टर-43 में मिला था। वहीं, रिंदा ही उन्हें हथियार, ड्रग्स की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
लक्की खून केस में मोहाली अदालत का है भगोड़ा
दिलप्रीत का एक साथी लक्की जो किसी समय में दिलप्रीत के शूटरों में से एक था उसने 2014 कंबाली स्थित स्थित गुरजंट सिंह जेंटा पर हमला कर दिया था। इस मामले में 18 जनवरी 2018 को मोहाली की अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed