फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime

सीटीयू बस का जबरन चालान काटने वाला एएसआई लाइन हाजिर

Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
मोहाली। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खड़ी सीटीयू की बस का जबरदस्ती चालान काटने के मामले में एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के एएसआई को लाइन हाजिर कर गया है। बताया जाता है कि इस बस का चालान काटने के लिए करीब दस पुलिस कर्मी पहुंचे थे, क्योंकि कंडक्टर ने बस में सफर कर रही एक महिला पुलिसकर्मी का टिकट काट दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला पुलिस कर्मी सोहाना से बस में चढ़ी थी तो कंडक्टर सोनू ने उसकी टिकट काटने की बात कही। इस पर महिला ने कहा कि वह पुलिसकर्मी है। सोनू ने बताया कि नियम है कि सीटीयू की एसी बसों में पुलिस कर्मियों का भी टिकट लगता है, इसलिए उसे टिकट लेनी पड़ेगी। इस पर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और उसे सबक सिखाने की बात कही। जब बस एयरपोर्ट पर पहुंची तो महिला कर्मी ने वहां पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जोकि सिविल ड्रेस में मौजूद थे, को कहकर बस का चालान कटवा दिया। इस पूरी हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी, जिसके बाद एसएसपी ने एएसआई जसबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। चालान काटने के बाद अपना पल्ला झाड़ते हुए पुलिस कर्मियों ने बताया कि बस वीवीआईपी रूट में विघन डाल रही थी जिस कारण इसका चालान काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed