{"_id":"5d28e6d08ebc3e6d0179c167","slug":"crime-in-zirakpur-mohali-news-pkl34415669","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कार चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर मोबाइल ले हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कार चालक ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर मोबाइल ले हुई फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। ढकोली में एक महिला कार चालक ने अपने आगे जा रही कार को साइड मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद गलती मानने के बजाय वह दूसरे को कसूरवार ठहराकर गाली गलौज करने लगी और एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गई। पुलिस ने महिला कार चालक सविता निवासी पंचकूला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वीरवार को पुलिस ने सविता की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की तो उसने नाके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मचारियों से बहस की और उसके बेटे ने एसआई से मारपीट कर दी। पुलिस ने सविता और उसके बेटे के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ढकोली निवासी कृष्ण सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 8 बजे वह गांव किशनपुरा से ढकोली स्थित अपने दफ्तर आ रहे थे कि पीछे से आ रही कार ने उसकी कार को बाई ओर से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला से इसका विरोध जताया तो उसने गलती मानने के बजाय कृष्ण को कसूरवार ठहराया और गाली गलौज करने लगी। मार्केट के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्होंने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने उसके एक दोस्त रविंदर सिंह के हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीना और कार को साइड करने का बहाना बनाकर फरार हो गई।
यह कहती हैं जांच अधिकारी
जांच अधिकारी एसआई सतिंदर कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सविता डस्टर कार में मुबारिकपुर जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास नाकाबंदी कर सविता को रुकवा लिया। कार से बाहर निकलते ही सविता ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसको एसआई सतिंदर कौर ने समझाने की कोशिश की। इसी बीच, कार में सवार उसका बेटा अंकुश बाहर आया और एसआई सतिंदर कौर से हाथापाई करते हुए जख्मी कर दिया। सूचना पाकर बाकी पुलिस वहां पहुंची और जिसने सविता व उसके बेटे अंकुश को हिरासत में ले लिया। बाद में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।