फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Crime branch arrested the second accused of sending hashish from Kullu.

Mohali News: क्राइम ब्रांच ने चरस भेजने के दूसरे आरोपी को कुल्लू से दबोचा

Fri, 19 Jan 2024 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Crime branch arrested the second accused of sending hashish from Kullu.
पंचकूला। चंडीगढ़ से मुंबई पार्सल से चरस भेजने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने दूसरे आरोपी को कुल्लू से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पीयूष कुल्लू निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले पुलिस ने चैतन्य कुमार शिमला निवासी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को रविवार की सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डीटीडीसी एक्सप्रेस कंपनी में दो पार्सल आए हैं। यह पार्सल ऑन टाइम एक्सप्रेस कूरियर और कार्गो सर्विसेज शॉप नंबर 114 पिकाडली स्क्वायर मॉल सेक्टर 34ए चंडीगढ़ से मीनाज शेख मुंबई वा सीरमेस्ट्री पर अब्दुल्ला शेख के पास मुंबई महाराष्ट्र जाना है। पार्सल को मशीन से स्कैन करने पर कर्मचारी को संदिग्ध पदार्थ नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पार्सल को खोला गया तो उसके अंदर एक गत्ते के डिब्बे के अंदर से चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed