{"_id":"60ba8d8f8ebc3e01810c4cab","slug":"covid-sampling-and-screening-survey-completed-328-people-found-positive-mohali-news-pkl415620812","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन फतेह-2 : मोहाली में कोविड सैंपलिंग और स्क्रीनिंग सर्वेक्षण संपन्न, 328 लोग पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन फतेह-2 : मोहाली में कोविड सैंपलिंग और स्क्रीनिंग सर्वेक्षण संपन्न, 328 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
मोहाली। गांवों को कोविड मुक्त करवाने के लिए मिशन फतेह-2 के तहत शुरू किए गए कोविड सैंपलिंग और घर-घर जाकर स्क्रीनिंग सर्वे के काम को शुक्रवार को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह मिशन 21 मई से शुरू हुआ था। इसके तहत घडुआं, डेराबस्सी और बूथगढ़ के गांवों को कवर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक मिशन फतेह-2 के तहत आशा वर्करों समेत जिले की टीमों ने 149891 घरों में जाकर सर्वे किया। साथ ही 686881 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान कुल 7180 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें से 328 व्यक्ति पॉजिटिव निकले। पहले टीमें 124954 घरों में गई। साथ ही 625540 आबादी को कवर किया गया।
इसके बाद कोविड महामारी के कारण शहर के साथ लगते गांवों में भी सर्वे करवाया गया। इस मौके पर प्रशासन ने साफ किया है कि भले ही केस कम हो गए हैं। लेकिन यह न समझा जाए कि बीमारी पूरी तरह खत्म हो गई। बिना वजह घर से बाहर न निकला जाए। छोटी-मोटी तकलीफ होने पर अस्पताल पहुंचने के बजाय हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क करें।