फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Court,Community Center, High Court, Mohali

अदालत शिफ्ट हो गई, लेकिन नहीं मिला कम्युनिटी सेंटर

Wed, 24 Aug 2016 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 24 Aug 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
Court,Community Center, High Court, Mohali
सजा सुनने के बाद भाग - फोटो : amar ujala
फेज-3बी1 स्थित कम्युनिटी सेंटर अदालत के शिफ्ट होने से भले ही खाली हो गया हो, लेकिन अभी तक लोग कम्युनिटी सेंटर का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। क्योंकि गमाडा ने इसे अभी तक रेनोवेट नहीं करवाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पार्षद कुलजीत सिंह बेदी एक बार फिर आगे आए हैं। उन्होंने इस संबंध में गमाडा के सीए को पत्र लिखा है। उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में तुरंत सुधार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है यदि कम्युनिटी सेंटर की हालत जल्द ठीक नहीं की गई तो वह मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।
विज्ञापन


कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि अदालत शिफ्ट हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक गमाडा कम्युनिटी सेंटर को रेनोवेट कर लोगों को समर्पित नहीं कर पाया है। कम्युनिटी सेंटर की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। दूसरी तरफ कम्युनिटी सेंटर नहीं खुलने से फेज-3बी1 व आपपास के लोगों को अपने प्रोग्रामों के लिए महंगे मैरिज पैलेसों में जाकर जेब खाली करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा समस्या फेज-3, 5, 7 और कई आसपास के फेजों के सेक्टरों के लोगों को उठानी पड़ रही है। उन्होंने गमाडा के सीए को तीन महीने में कम्युनिटी सेंटर अपग्रेड करके व एसी लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इससे पहले भी बेदी ने कम्युनिटी सेंटरों को खाली करवाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। वह मामले को हाईकोर्ट लेकर गए थे। इसके बाद अदालत ने कम्युनिटी परिसरों को खाली करने के आदेश दिए थे। इस दौरान अधिकतर कम्युनिटी सेंटर तो खाली हो गए थे। लेकिन फेज-3बी1 का कम्युनिटी सेंटर रह गया था। क्योंकि वहां पर अदालत चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed