फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple commits suicide by consuming Celphos after travel agent takes 14 lakh but fails to send them abroad

Mohali News: क्लासमेट ट्रैवल एजेंट ने 14 लाख लेकर विदेश नहीं भेजा, दंपती ने सल्फास खाकर दी जान

Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide by consuming Celphos after travel agent takes 14 lakh but fails to send them abroad
जीरकपुर। विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख रुपये की ठगी से परेशान एक दंपती ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने सहपाठी और ट्रैवल एजेंट राजविंदर सिंह ज्ञानी पर यह आरोप लगाया है। दंपती ने आत्महत्या से पहले सात पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतका गगनप्रीत के पिता की शिकायत पर पुलिस ने राजविंदर सिंह ज्ञानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट में राजविंदर सिंह ज्ञानी पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। राजविंदर दंपती का सहपाठी था। उसने हाकम सिंह को कनाडा भेजने का वादा किया था। इसके लिए एक शर्त रखी गई कि बिना आईईएलटीएस के जाने के लिए एक लड़की से शादी करनी होगी। राजविंदर ने गगनप्रीत से संपर्क करवाया। उसने एक वकील के माध्यम से दोनों की शादी करवा दी। शादी इस शर्त पर हुई कि विदेश पहुंचने के बाद तलाक करवा दिया जाएगा। बरनाला निवासी गगनप्रीत कौर के कनाडा वीजा के लिए आवेदन करने के एवज में लाखों रुपये लिए गए। कुछ महीनों बाद राजविंदर ने बताया कि गगनप्रीत का वीजा रद्द हो गया है। इसके बाद उसने हाकम सिंह को इटली में रोजगार वीजा पर भेजने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



ठगी और मानसिक प्रताड़ना
राजविंदर सिंह ज्ञानी की बात पर हाकम सिंह को भरोसा नहीं हुआ। दंपती जीरकपुर में पेइंग गेस्ट के तौर पर रहने लगे। जब भी हाकम सिंह ने राजविंदर से संपर्क करने की कोशिश की, उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इससे दंपती मानसिक रूप से परेशान रहने लगे। शुक्रवार रात उन्होंने सात पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद दोनों ने सल्फास खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता ने लगाए गंभीर आरोप

गगनप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि राजविंदर सिंह ज्ञानी ने उनकी बेटी को इटली भेजने के लिए 14 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसने विदेश नहीं भेजा। शनिवार को उन्हें जीरकपुर पुलिस थाने से फोन आया। उन्हें बताया गया कि गगनप्रीत ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है। गुरजंट सिंह ने अपनी शिकायत में राजविंदर सिंह ज्ञानी को बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।






मृतका गगनप्रीत कौर के पिता गुरजंट सिंह की शिकायत पर ट्रैवल एजेंट राजविंदर सिंह ज्ञानी खिलाफ केस दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है। - जसवीर सिंह तूर, एसएचओ, पुलिस थाना, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed