फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple caught with 120 bottles of illegal liquor in Daunmajra

Mohali News: दाऊंमाजरा में अवैध शराब की 120 बोतलों समेत दंपती काबू

Mon, 25 Sep 2023 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Couple caught with 120 bottles of illegal liquor in Daunmajra
मोहाली। पुलिस ने गांव दाऊंमाजरा में एक दंपती को अवैध शराब की 120 बोतलों सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह और हरबंस कौर दोनों निवासी गांव सहोड़ा के रूप में हुई है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान चेकिंग के लिए गांव दाऊंमाजरा स्थित पशु मंडी के गेट पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त आरोपी चंडीगढ़ से सस्ते दाम पर शराब लाकर गांव सहोड़ा बस स्टैंड की मार्केट में ग्राहक को सस्ते दामों में बेचते हैं। आज भी चंडीगढ़ से किसी अज्ञात कार में शराब लाकर इलाके के एक ढाबे से थोड़ा आगे जाकर खेतों में अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। अगर अभी दबिश दी जाए तो उक्त आरोपियों को काबू किया जा सकता हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर दबिश दी और आरोपियों को धर दबोचा, जिनके पास से 120 बोतल शराब (फॉर सेल इन चंडीगढ़) बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed