फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple assaulted, turban removed, case against four

Mohali News: दंपती से मारपीट, पगड़ी उतारी, चार पर केस

Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted, turban removed, case against four
मोहाली। गांव बहलोलपुर में कहासुनी के बाद एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटने, पगड़ी उतारने और पत्नी से भी मारपीट करने का मामला सामने आया है। बलौंगी थाना पुलिस ने घायल रघुबीर सिंह की शिकायत पर बलबीर सिंह, रणधीर सिंह, कुलविंदर कौर, परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रघुबीर सिंह ने बताया कि चार नवंबर को सवा छह बजे वह घर के बाहर काम कर रहा था। इस दौरान गांव बहलोलपुर के रहने वाले उक्त आरोपियों ने उस पर तंज कंसने शुरू कर दिए, जब उसने उन्हें रोका तो सभी ने उसे घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उसने रोकना चाहा तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया और उसकी पगड़ी उतार दी। रघुबीर का आरोप है हमलावरों ने उसकी दाड़ी भी नोंची। उसका शोर सुनकर जब उसकी पत्नी कर्मजीत कौर उसे बचाने आई तो उन्होंने उससे भी बुरी तरह पीटा। बाद में लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article