फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Counting of votes for Mohali Municipal Corporation elections took place amid tight security.

Mohali News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मोहाली नगर निगम चुनाव की मतगणना

Sat, 30 May 2026 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for Mohali Municipal Corporation elections took place amid tight security.
मोहाली नगर निगम चुनाव के 50 वार्डों की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए दो अलग-अलग केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह से ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वार्ड नंबर-1 से 25 तक की मतगणना फेज-7 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में कराई गई, जबकि वार्ड नंबर-26 से 50 तक की गिनती सेक्टर-69 के कम्यूनिटी सेंटर में हुई। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बिना पास किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। मतगणना के दौरान हर टेबल पर कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रशासन की ओर से सीसीटीवी निगरानी और बैरिकेडिंग के भी विशेष इंतजाम किए गए थे। परिणाम आने के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और कई स्थानों पर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed