{"_id":"69179c7cdcb84c96d907ac78","slug":"counterfeit-and-demonetized-currency-worth-995-crore-rupees-seized-in-derabassi-two-arrested-mohali-news-c-71-1-mli1016-135637-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: डेराबस्सी से दस करोड़ की नकली करेंसी बरामद, हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार; ऐसे चलाते थे नकली नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: डेराबस्सी से दस करोड़ की नकली करेंसी बरामद, हरियाणा के दो युवक गिरफ्तार; ऐसे चलाते थे नकली नोट
Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:47 AM IST
सार
आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे बंडलों के ऊपर असली नोट लगाकर अंदर नकली नोट भरकर लोगों को ठगते थे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में वे बड़ी धोखाधड़ी कर चुके हैं।
विज्ञापन
आरोेपियों से बरामद रकम
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को डेराबस्सी में एक बड़े अंतरराज्यीय जाली मुद्रा रैकेट का भंडाफोड़ कर नाै करोड़ 99 लाख 5 हजार रुपये की नकली और बंद मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों सचिन निवासी भारत नगर पिहोवा कुरुक्षेत्र और गुरदीप निवासी गुरदेव नगर कुरुक्षेत्र (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ की देखरेख में इंस्पेक्टर सुमित मोर (थाना प्रभारी डेराबस्सी) और इंस्पेक्टर मलकियत सिंह (एंटी-नार्कोटिक्स सेल) की टीम ने पुराने अंबाला–कालका हाईवे पर घग्गर पुल के पास नाका लगाया। इसी दौरान स्कॉर्पियो-एन को रोककर तलाशी ली गई। उसमें से 11.05 लाख रुपये की पुरानी बंद मुद्रा और 9.88 करोड़ रुपये की जाली/फिल्म-शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली नकली मुद्रा बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार जब्त नकली नोटों में पुराने 1000 रुपये के बंडल, 500 रुपये के नए नोटों के बंडल और 2000 रुपये के 439 बंडल शामिल हैं।

कई राज्यों में कर चुके हैं धोखाधड़ी
एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि वे बंडलों के ऊपर असली नोट लगाकर अंदर नकली नोट भरकर लोगों को ठगते थे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों में वे बड़ी धोखाधड़ी कर चुके हैं। दोनों पर इससे पहले भी सात करोड़ की ठगी के मामले में थाना फेज-1 मोहाली में 406, 420 और 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। इस कार्रवाई के बाद डेराबस्सी थाने में धारा 318(4), 178, 179, 180 और 182 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां कर सकती है।
विज्ञापन