फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilors oppose ward closure, many proposals for development works passed in nagar council meeting

पार्षदों ने किया वार्ड बंदी का विरोध, नगर काउंसिल की बैठक में विकास कार्यों के कई प्रस्ताव पास

Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Councilors oppose ward closure, many proposals for development works passed in nagar council meeting
कुुराली। नगर काउंसिल की बैठक काउंसिल के उप-प्रधान दविंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शहर के विकास कार्यों के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई जबकि शहर की नई वार्ड बंदी का सभी पार्षदों ने विरोध किया। शहर की नई वार्ड बंदी का प्रस्ताव पेश किया गया जिस संबंधी पार्षद परमजीत सिंह, कुलवंत कौर सहित अन्यों ने शहर वासियों के पते बदलने की समस्या पेश आने की बात कही। इस प्रस्ताव पर हाउस ने पुरानी वार्ड बंदी रखे जाने पर सहमती जताई।
विज्ञापन

इसके अलावा इसी मेन चौक से काउंसिल दफ्तर तक के फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने के प्रस्ताव पर बोलते हुए पार्षद बहादुर सिंह ओके और राजदीप सिंह हैप्पी ने चंडीगढ़ रोड पर पहले निकासी नाला बनाने व मेन चौक की बंद पड़ी पुली खोलकर निकासी नाले को चालू करने की मांग की। इसी दौरान समूह पार्षदों ने फॉगिंग न किए जाने और स्ट्रीट लाइटों का जरूरत के अनुसार सामान उपलब्ध न होने पर रोष व्यक्त किया। शहर के जनतक पखानों का प्रयोग करने वाले से 5 रुपये वसूले जाने के प्रस्ताव को पार्षद बहादुर सिंह ओके के विरोध के बावजूद मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में उठा बडाली रोड का मामला
शहर की बडाली रोड की खस्ता हालत का मामला एक बार फिर से हाउस की बैठक उठा। ईओ वीके जैन ने बडाली रोड को तीन महीने में नए सिरे से बनाने का भरोसा दिलाया। शहर की रजिंद्रा एनक्लेव की पार्कों और अन्य प्रबंधों को अपने हाथों में लेने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। बैठक में कोहीनूर कॉलोनी में लगाए जा रहे ट्यूबवेल का पार्षद कुलवंत कौर पाबला ने विरोध किया जबकि पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कहा कि यह ट्यूबवेल निजी तौर पर उच्च अधिकारियों से पास होकर वार्ड नंबर-9 के लिए मंजूर करवाया था। उन्होंने इस ट्यूबवेल को लगाने के लिए लाखों रुपये की जगह देने वाले को सम्मानित करने और आभार व्यक्त करने की बात कही। इस बैठक में काउंसिल प्रधान सहित हलका विधायक और 6 पार्षद गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed