फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Councilor opposes new ward demarcation, threatens to approach High Court

Mohali News: नई वार्डबंदी का पार्षद ने किया विरोध, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

Tue, 30 Dec 2025 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Councilor opposes new ward demarcation, threatens to approach High Court
जीरकपुर। नगर परिषद क्षेत्र में लागू की गई नई वार्डबंदी को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड-30 से कांग्रेसी पार्षद नवतेज नवी ने नई वार्डबंदी का कड़ा विरोध कर इसे राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में पार्षद नवतेज नवी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही उनके वार्ड के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड की आबादी करीब 9 हजार है, इसके बावजूद वार्ड-30 को तोड़कर तीन अलग-अलग हिस्सों में बांट दिया गया है। इसको वार्ड-27, 28 और 29 में मिला दिया गया है। यह निर्णय न तो प्रशासनिक दृष्टि से उचित है और न ही जनता के हित में। नवतेज नवी ने कहा कि यह वार्डबंदी पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2021 के नगर परिषद चुनावों में उनके वार्ड के मतदाताओं ने उन्हें जिले में सबसे अधिक वोटों से विजयी बनाया था। जनता के इस समर्थन से घबराकर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पहले उनके विकास कार्यों में बाधाएं डालीं और अब वार्ड को तोड़कर राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। नवतेज नवी का कहना है कि वह इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed