{"_id":"621548f6ba64330d425ddca0","slug":"council-runs-yellow-claw-on-illegal-colony-being-built-mohali-news-pkl442817999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर काउंसिल ने चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर काउंसिल ने चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। मंगलवार को नगर काउंसिल की टीम ने बलटाना में कालोनाइजर द्वारा बनाई जा रही एक अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान काउंसिल की टीम ने 25 से 30 फुट चौड़ी सड़कें तोड़ी और यहां लगाए गए बिजली के खंभे तक गिरा दिए।
जानकारी के मुताबिक सैनी विहार फेस-4 के नाम से बनाई जा रही यह कॉलोनी कालोनाइजर रजिंदर सैनी की है। जिस समय काउंसिल की टीम यहां सड़कों को खोदने और बिजली के खंभे गिराने लगी तो यहां मकान बना रहे लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान यहां पर मकान बना रहे लव कुमार ने काउंसिल अधिकारियों को कहा कि उन्हें 10 दिन का समय दिया जाए अगर उन्होंने उनके मकान की एक ईंट भी गिराई तो वह यहीं जान दे देंगे। वह कालोनाइजर से पूरे मामले की पड़ताल करेंगे।
मकान मालिक लव कुमार ने बताया कि नगर काउंसिल बिना बताए या नोटिस दिए उनका आशियाना कैसे तोड़ सकती है। बड़ी मेहनत कर खून पसीने की कमाई कर उन्होंने प्लाट खरीदने के बाद अपना आशियाना बनाना शुरू किया है। लोगों के बार-बार आग्रह पर काउंसिल की टीम ने उन्हें 10 दिन का समय दे दिया, ताकि वह अपनी कागजी कार्रवाई दिखा सकें। तब तक लोगों को काम बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं इस बारे में बात करने के लिए कॉलोनाइजर रजिंदर सैनी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
हमारी टीम की ओर से अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई कर वहां की सड़कें और बिजली के खंभे उखाड़े गए हैं। इस सोसाइटी में कालोनाइजर की ओर से कोई भी पास नक्शा नहीं दिखाया गया है। जिस पर यह कार्रवाई की गई है। पानी के कनेक्शन की जांच करने के बाद उस पर भी करवाई कर दी जाएगी। -गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर।