फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Council employees demonstrated against the Municipal Council office regarding their demands

Mohali News: काउंसिल कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Council employees demonstrated against the Municipal Council office regarding their demands
लालड़ू। पंजाब फील्ड एवं वर्कशॉप वर्कर्स यूनियन लालड़ू ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर कार्यकारी अधिकारी (ईओ) लालड़ू गुरबख्शीश सिंह के कार्यालय के सामने धरना दिया। यूनियन के अध्यक्ष परवीन कुमार और महासचिव नवीन सिंह की अध्यक्षता में इसका आयोजन हुआ। इस दौरान लालड़ू मंडी में रोष-मार्च भी निकाला गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह सैनी ने कहा कि नगर परिषद में 10-12 वर्षों से लगातार काम कर रहे काउंसिल कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड व ईएसआई फंड काटा जा रहा है। अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार ने आठ महीने का फंड कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं करवाया है। इसके अलावा कर्मचारियों के अवैध रूप से काटे गए वेतन का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रमिकों को अभी तक अनुभव प्रमाण पत्र व नियुक्ति पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही ड्यूटी पर मारे गए बलजिंदर सिंह काउंसिल कर्मचारी के देय लाभ अभी तक उनके उत्तराधिकारियों को नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद लालड़ू की ओर से पंप ऑपरेटरों से 16 घंटे की ड्यूटी कराई जा रही है, जिसे घटाकर आठ घंटे किया जाना चाहिए। श्रमिकों को साप्ताहिक अवकाश एवं राजपत्रित अवकाश नहीं दिए जा रहे हैं। श्रम विभाग बढ़ी हुई दरों के अनुसार वेतन नहीं दे रहा है और 7 तारीख से पहले भुगतान नहीं किया जा रहा है। विरोध-प्रदर्शन को चेयरमैन गुरसेवक सिंह, शाखा प्रथम के अध्यक्ष सोमपाल राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवतार सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, रघुबीर सिंह और जगजीत सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed