{"_id":"627ebb9fc81b564ab8333404","slug":"council-demolished-new-built-in-sukhna-catchment-mohali-news-pkl4505504136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखना कैचमेंट में काउंसिल ने गिराए नवनिर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखना कैचमेंट में काउंसिल ने गिराए नवनिर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव। गांव कांसल में हाईकोर्ट ने सुखना कैचमेंट के कारण नवनिर्माण पर रोक लगाई हुई है लेकिन फिर भी इलाके में धड़ल्ले से नवनिर्माण हो रहे हैं। इस बारे में नगर काउंसिल ने मकान मालिकों को पहले नोटिस दिया था। शुक्रवार को नगर काउंसिल की टीम ने तीन निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए गिरा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखना लेक के आसपास के इलाकों में सुखना कैचमेंट लगा हुआ है। इस कारण 2012 से हाईकोर्ट ने इस इलाके में नवनिर्माण पर रोक लगाई हुई है। अभी यह मामला कोर्ट में चल रहा है। गांव कांसल का इलाका नगर काउंसिल नयागांव की हद में आता है। शुक्रवार को नगर काउंसिल की टीम ने इलाके में नवनिर्मित एक बुनियाद एवं दो मकानों पर कार्रवाई की।
कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि तीनों मकान मालिकों को पहले नोटिस दिया गया था लेकिन उसके बाद भी वे लगातार निर्माण कार्य कर रहे थे। इलाके के लोगों को बार-बार निर्माण न करने संबंधी जानकारी दी जा रही है। अगर इसके पश्चात भी कोई निर्माण कार्य करेगा तो नगर काउंसिल द्वारा कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए कार्रवाई की जाएगी।