फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Villagers distressed by chemical-laden water in the Jharmal River; foul odor makes life difficult

Mohali News: झरमल नदी में रसायनयुक्त पानी से ग्रामीण परेशान, दुर्गंध से जीना हुआ मुश्किल

Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers distressed by chemical-laden water in the Jharmal River; foul odor makes life difficult
लालड़ू। झरमल नदी में रसायनयुक्त पानी छोड़े जाने से 12 से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि आसपास के उद्योगों से निकलने वाला यह पानी नदी को प्रदूषित कर रहा है, जिससे तेज दुर्गंध फैल रही है। गांव दप्पर के बख्शीश सिंह भट्टी, प्रदीप रंगी, बलकार सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, मोती राम और गुरपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रसायनयुक्त पानी से जीना मुश्किल हो गया है। नदी के पास से गुजरने वालों और निकट रहने वालों का दम घुटने लगा है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दशक पहले नदी का पानी साफ था और खेती व घरेलू उपयोग में आता था। उद्योगों की स्थापना के बाद नदी की हालत लगातार खराब हुई है। पानी के रंग और गुणवत्ता में बदलाव आया है। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन



की जाएगी कार्रवाई
उक्त मामला उनके संज्ञान में नहीं है लेकिन जल्द ही टीम को मौके पर भेजकर पानी के सैंपल लेकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कंवलदीप कौर, एक्सईएन, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण विभाग मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed