फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corruption prevails in Nayagaon Council - Councilor Pramod Kumar

Mohali News: नयागांव परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला- पार्षद प्रमोद कुमार

Tue, 15 Jul 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Corruption prevails in Nayagaon Council - Councilor Pramod Kumar
नयागांव। प्रेस कांफ्रेंस कर नयागांव नगर परिषद के पार्षद प्रमोद कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार नगर परिषद में गड़बड़ियां हो रही है और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। स्वयं क्षेत्र की विधायक अनमोल गगन मान ने भी कई बार सार्वजनिक मंचों से नयागांव नगर परिषद को पंजाब की सबसे भ्रष्ट परिषद कह चुकी है। मांग की कि जो भ्रष्ट अफसर है या जो भ्रष्टाचार हो रहा है, उसकी विजिलेंस जांच कर बनती कार्रवाई की जाए। दूसरी तरफ नगर परिषद की प्रधान बलविंदर कौर के पति गुरध्यान सिंह नयागांव ने कहा कि जो भी नगर परिषद हाउस की मीटिंग में मते पास हुए हैं वह सभी काम बिना भेदभाव के कराए जा रहे हैं। जो पार्षद द्वारा आरोप लगाए जा रहे हैं, वह सभी बेबुनियाद और झूठे हैं। सरकार की तरफ से 3 साल से ऊपर हो चुके हैं लेकिन अभी तक कोई हमें ग्रांट नहीं मिली। जो भी काम नगर परिषद में हो रहा है वह सब जीएसटी और टैक्स के पैसों से हो रहा है। जो काम पेंडिंग पड़े हैं उनको भी जैसे ही बजट आता है, जल्द करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed