फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation will takeover the roads of four sectors nearby Chandigarh

चंडीगढ़ से सटे चार सेक्टरों की सड़कें टेकओवर करेगा निगम

Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation will takeover the roads of four sectors nearby Chandigarh
मोहाली। चंडीगढ़ से सटे चार सेक्टरों की सर्विस, स्लिप व अंदरूनी सड़कें अब नगर निगम के अधीन आ जाएंगी। इसके बाद उनकी देखभाल से लेकर अन्य सारी जिम्मेदारियां नगर निगम ही उठाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को होने वाली नगर निगम के हाउस की बैठक में इस संबंधी एजेंडा लाया जा रहा है। उम्मीद है कि सर्वसम्मति से एजेंडा पास हो जाएगा क्योंकि सभी पार्षद पहले से ही चाहते हैं कि इन इलाकों की सड़कें नगर निगम के अधीन आ जाएं क्योंकि गमाडा के अफसरों तक लोगों को अपनी दिक्कतें पहुंचाने में दिक्कत आती है। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू का कहना है कि उनकी तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। उम्मीद है कि निकाय विभाग से प्रोजेक्ट को जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जानकरी के मुुताबिक सेक्टर-48, 65, 68 और 70 पहले ही गमाडा नगर निगम को सौंप चुका है। वहां की कई सड़कों का काम पूरा नहीं हो पाया था। इस वजह से नगर निगम ने इन सड़कों को टेकओवर नहीं किया था लेकिन अब सड़कों का काम पूरा हो चुका है। इस संबंधी गमाडा की तरफ से नगर निगम को जानकारी दी गई। इसके बाद नगर निगम अब उक्त सेक्टरों की सड़कों को टेकओवर करने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें टेकओवर करने के लिए बाकायदा हाउस की बैठक में प्रस्ताव लाया जा रहा है। नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने इस संबंधी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। हाउस की बैठक में एजेंडा पास होने के बाद इस प्रस्ताव को स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। हालांकि नगर निगम ने अपने सालाना बजट में पहली बार सड़कों के काम पर अधिक बजट रखा है ताकि बाद में सड़कों आदि के निर्माण पर किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए क्योंकि राज्य की सत्ता में काबिज नई सरकार का पूरा उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना ही है।

चंडीगढ़ निगम को सड़कें सुधारने को लिखा था पत्र
मोहाली से सटे चंडीगढ़ के एरिया की सड़कों की हालत भी काफी खराब है। इस वजह से रोज चंडीगढ़ आने-जाने वाले लोगों को दिक्कत आती थी। इस मामले में कुछ समय पहले नगर निगम ने चंडीगढ़ नगर निगम को पत्र लिखा था। साथ ही उक्त इलाकों की सड़कों की हालत सुधारने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed