{"_id":"5e45b4a48ebc3ee59c636c1c","slug":"corporation-will-explain-the-lesson-of-separating-people-from-dry-and-wet-waste-mohali-news-pkl3663836177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग करने का पाठ बच्चों सहारे समझाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग करने का पाठ बच्चों सहारे समझाएगा निगम
विज्ञापन
मोहाली। लोगों को सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करने का तरीका समझाने के लिए और इस पर जागरूक करने के लिए अब नगर निगम बच्चों का सहारा लेने जा रहा है। इसके लिए स्कूल स्तर पर प्रोग्राम करवाए जाएंगे और वहीं, बच्चों के घरों में जाकर भी टीम इस सिस्टम को चेक करेगी। इसके बाद जो बच्चे इस में कामयाब रहकर विजेता बनेंगे, उन्हें नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उम्मीद है कि निगम के प्रयास रंग लाएंगे और इसके साथ ही लोग इस बात को समझेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम ने तय किया है कि मार्च, 2020 तक कूड़े की सोर्स सेग्रिगेशन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही लोग सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग करना सीखेेंगे। इस काम के लिए अब बच्चों की मदद ली जाएगी। इसके लिए स्कूलों में मुकाबले करवाए जाएंगे। निगम अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों में होम कंपोस्टिंग और सोर्स सेग्रिगेशन संबंधी मुकाबले करवाए जाएंगे। जिन बच्चों के घरों में होम कॉम्पोस्टिंग होती है। उस संबंधी नगर निगम की टीम उनके घर का दौरा करेगी और साथ ही सारी स्थिति को चेक किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को दौ सौ रुपये, नकद इनाम और प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। इतना ही नहीं जिन विद्यार्थियों के घरों में सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग किया जाता है। उनकी रेकिंग की जाएगी। वहीं, स्कूल स्तर पर टॉप-20 बच्चे चुने जाएंगे और उन्हें प्रत्येक को दो सौ रुपये नकद इनाम और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सिस्टम के लिए नगर निगम के हाउस की मंजूरी मिल गई है। इसका प्रस्ताव बनाकर निकाय विभाग को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही इस प्रक्रिया को लागू कर दिया जाएगा। निगम को उम्मीद है कि इससे ‘स्वच्छ भारत’ मुहिम को आगे बढ़ाने में काफी सहायता मिलेगी।