फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation is ready for drainage of rain water

Mohali News: बरसाती पानी की निकासी को लेकर निगम तैयार

Fri, 20 Jun 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Corporation is ready for drainage of rain water
मोहाली। बरसात से पहले जल निकासी सुनिश्चित करने और शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस संबंध में मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में एक्सईएन गुरप्रकाश सिंह, एसडीओ रमनदीप सिंह और नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश से पहले सड़कों और नालियों की अच्छी तरह सफाई कर ली जाए, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी जमा न हो। सिद्धू ने कहा कि हर साल शहर के कुछ इलाके बारिश के पानी से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

इस बार बारिश के पानी से निपटने के लिए निगम ने पहले ही अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था कर ली है।मेयर ने कहा कि नगर निगम यह सुनिश्चित करने का प्रयास जारी रखेगा कि मोहाली का एक भी क्षेत्र वर्षा जल के प्रभाव से प्रभावित न हो और लोगों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए नगर निगम ने एक नया मॉडल तैयार किया है। इसके माध्यम से शहर की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। निगम पंजाब सरकार से अतिरिक्त धनराशि मिलने के बाद ही इस पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed