फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation facing financial crisis will spend crores of rupees to decorate the city

वित्तीय संकट से जूझ रहा नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर संवारेगा शहर

Thu, 08 Sep 2022 02:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Corporation facing financial crisis will spend crores of rupees to decorate the city
मोहाली। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर निगम ने इलाके के विकास को रफ्तार देने का फैसला लिया है। करीब 18 करोड़ रुपये से इलाके में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें पार्कों से लेकर कम्युनिटी सेंटरों तक का काम शामिल है। इसके अलावा नगर निगम ने पहली बार अपने सफाई मुलाजिमों, फायर कर्मियों व सीवरमैनों का 10 लाख का बीमा करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की प्रधानगी में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उम्मीद है कि जल्दी ही इलाके की सूरत बदलेेगी। बुधवार को हुई हुई वित्त एंड अनुबंध कमेटी की मीटिंग में इलाके में होने सारे कामों पर मंथन किया गया। इस दौरान पार्षदों की सर्वसम्मति से सारे प्रस्ताव पास किए गए। इतना ही नहीं 18 करोड़ रुपये के काम में आठ करोड़ के काम बिल्कुल नए पास किए गए। काम पास करते समय कोशिश यह की गई है कि सभी वार्डों में कोई नया काम जरूर शुरू हो। साथ ही इलाके के लोगों को इसका फायदा मिल पाए।
विज्ञापन

सारे शहर मे इलाकों को दर्शाती यूके की तर्ज पर स्टील की नंबर प्लेट लगेगी। साथ ही इसमें रेडियम लगा होगा। इसमें फेज और सेक्टर दोनों लिखे होंगे ताकि बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना न करना पड़े। फेज-1 और 11 के सामुदायिक केंद्र का नवीनीकरण किया जाएगा। इनकी हालत भी खराब हो गई थी जिस वजह से वहां पर शादी समारोह करवाने आने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पडता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने अमरटैक्स चौक पर ट्रैफिक को सुचारू तरीके से निकालने के लिए स्लिप रोड बनाई जाएगी। इसके साथ ही फेज-पाच में पानी की निकासी के लिए कॉजवे का काम पूरा किया जाए। फेज-एक गोशाला में चहारदीवारी बनाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-79 में मार्केट में शौचालय बनाने का फैसला लिया गया। बैठक में मेयर ने माना कि मोहाली नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है लेकिन शहर का विकास सबसे पहले है और इसमें किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। बैठक में सीनियर मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व कमिश्नर नवजोत कौर समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

वित्तीय संकट से निकलने के लिए चल रही जंग
नगर निगम का वित्तीय संकट से निकालने के लिए नगर निगम के मेयर से लेकर अफसर तक पूरी रणनीति से जुटे हुए है। जिन 8 विभागों से नगर निगम ने पैसा लेना है। उन्हें रिमाइंडर भेजने से लेकर अधिकारी उन विभागों के प्रमुखों से मिल रहे हैं। इसके अलावा मेयर कुछ राजनेताओं से मिलकर इस स्थिति से निपटने में जुटे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि शहर का विकास किसी भी कीमत पर वह रुकने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed