फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation elections ready in Corona era, Minister Sidhu will take stock of markets today

कोरोना काल में निगम चुनाव की तैयारी, मंत्री सिद्घू सभी आज लेंगे मार्केट्स का जायजा

Sat, 23 May 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation elections ready in Corona era, Minister Sidhu will take stock of markets today
मोहाली। कोरोना महामारी के बीच नगर निगम चुनाव की तैयारियों का आगाज हो चुका है। इसके मद्देनजर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने सभी मार्केटों का मुआयना करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही मार्केट्स में होने वाले विकास कार्यों को लेकर मार्केट एसोसिएशन और अन्य व्यापारियों और शोरूम मालिकों को मीटिंग में आने का न्योता दिया है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक शेड्यूल बनाया है, जिसके हिसाब से पूरी प्रक्रिया चलेगी। सभी बिजनेसमैन और दुकानदारों से कहा है कि कोरोना को मात देने के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पालन जरूर करें, जिसमें मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुुताबिक कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से पूरे शहर की मार्केट्स बंद रही हैं। वहीं, अब मार्केट्स खुलने पर मंत्री सिद्घू शनिवार को जिले की सभी मेन मार्केट्स का दौरा कर वहां पर होने वाले विकास कार्यों का प्लान तैयार करने पर चर्चा करेंगे। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक चलेगी। वहीं, जानकारों की मानें तो इसी दौरे के बहाने से जहां व्यापारियों में जोश भरना हैं, वहीं, इसे नगर निगम चुनाव की तैयारी से भी देखा जा रहा है। क्योंकि अब नगर निगम के सभी पार्षदों का कार्यकाल खत्म हो चुका है। ऐसे में अब जो भी विकास कार्य शहर में करवाए जाने हैं, उसका सीधा क्रेडिट मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू को जाना है। ऐसे में इस दौरे पर सभी की नजर है। हालांकि व्यापारी काफी समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं और अब दुकानदार कोरोना के चलते हुए नुकसान की भरपाई की मांग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे रहेगा मंत्री सिद्घू का शेडयूल
सुबह 11 बजे --- फेज-11 पालिका मार्केट मोहाली
सुबह साढ़े 11 बजे --- फेज-1 मार्केट, नजदीक सुखीजा मेडिकोज
दोपहर 12 बजे --नजदीक मेजेस्टिक होटल मोहाली
साढ़े 12 - बजे मार्केट फेज-7 सामने पुलिस स्टेशन मोहाली
1 बजे- फेज-3बी2 मार्केट नजदीक कटानी स्वीट्स
1:30 बजे - फेज-5 नजदीक खालसा मार्केट
व्यापार मंडल ने किया स्वागत, कहा- कुछ उम्मीदें और भी
इस संबंधी व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने मंत्री सिद्घू के फैसले का स्वागत कर कहा कि इससे मार्केट्स और दुकानदारों को फायदा होगा। काफी समय से मार्केट्स में विकास कार्य नहीं हुए हैं। दो महीने से तो मार्केट बिल्कुल बंद पड़ी थी। इसके अलावा मंत्री को कोरोना काल में दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई को देखते हुए इसके लिए कुछ बेहतर काम करना चाहिए, जिससे व्यापारियों के नुकसान की भरपाई हो। इसके तहत सभी दुकानदारों और व्यापारियों को बिजली के बिल और प्रॉपर्टी टैक्स से राहत दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed