फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corporation ahead in collecting tax from shopkeepers, behind in cleaning the markets

निगम दुकानदारों से टैक्स वसूलने में आगे, बाजारों की सफाई पीछे

Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corporation ahead in collecting tax from shopkeepers, behind in cleaning the markets
मोहाली। भले ही नगर निगम द्वारा शहर की सफाई के लिए कई दावे किए जाते हैं लेकिन हफ्ते के आखिरी दो दिन शनिवार और रविवार को सफाई की हालत पूरी तरह से खस्ता हो जाती है। बाजारों की पार्किंग गंदगी से भर जाती है। लोगों को गाड़ी पार्क करने से लेकर आने-जाने में दिक्कत आती है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, लावारिस पशु और कुत्ते भी वहां मुंह मारते रहते हैं। दुकानदारों का कहना है कि नगर निगम को हर साल प्रॉपर्टी टैक्स में लाखों रुपये चुकाते है लेकिन नगर निगम साफ सफाई से लेकर अन्य कामों को गंभीरता से नहीं लेता है। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इससे उनके कारोबार पर भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फेज-एक से लेकर 11 तक शॉपिंग स्ट्रीट बसी हुई है। इस पर ही सारी दुुकाने हैं लेकिन सफाई न होने की वजह काफी परेशानी आती है। फेज-11 के आखिरी ब्लॉक में तो स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। वहां पर हर तरफ गंदगी बिखरी रहती है जबकि इसके साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के लिए लोग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह फेज-3बी2 और फेज-पांच की मार्केट में दो दिनों से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। फेज-एक और दो में भी लोगों को दिक्कत आती है। हालांकि नगर निगम की तरफ से दावा किया जाता है कि उन्होंने पूरे शहर को चार जोन में बांट रखा है। सारे इलाके की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाता है लेकिन असल में इस दिशा में काम नहीं किया जा रहा है।
क्या कहते हैं लोग
सुविधा केंद्रों की तरह सातों दिन हो सफाई
लोगों की सुविधा के लिए जैसे सरकार हफ्ते के सातों दिन सुविधा केंद्र खोल रही है। उसी तर्ज पर शहर में सफाई की व्यवस्था की जानी चाहिए। जितने मुलाजिमों की जरूरत है, उस हिसाब से मुलाजिम रखकर इस काम को पूरा किया जाना चाहिए। तभी शहर सुंदर बनेगा। -अमनदीप सिंह गुलाटी, वासी मोहाली
छोटे गांवों और शहरों से सीखे
मोहाली को पूरे पंजाब में आदर्श माना जाता है लेकिन सफाई की बात करे तो हाल काफी खस्ता है। पंजाब के कई छोटे शहर और गांव सफाई के मामले में आदर्श बने हैं। गत साल की स्वच्छ भारत की रैंकिंग से हमें इस चीज का पता चल जाएगा। निगम की टीम उन इलाकों में भेजना चाहिए। -प्रवीन गोयल, वासी मोहाली
कारोबार के दो दिन, उसमें भी दिक्कत
शहर में सफाई का काम काफी खस्ता हालत में है। पहले सफाई मुलाजिम साफ-सफाई करते दिखते थे, लेकिन अब तो हालत काफी खराब हो गए हैं। मोहाली में ज्यादातर कामकाजी लोग रहते हैं। हफ्ते के आखिरी दिनों में वे खरीदारी के लिए निकलते हैं लेकिन उचित सफाई न होने से उन्हें दिक्कत आती है। -चंद्र मोहन गोयल, वासी मोहाली
निगम सफाई को लेकर गंभीर
नगर निगम सफाई को लेकर गंभीर नहीं हैं जबकि यह अहम चीज है। कोरोना महामारी फिर पैर पसा रही है, लेकिन फिर भी इस चीज को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कई मार्केटों में तो गंदगी की वजह से लोगों को आने-जाने में भी काफी दिक्कत आती है। -अगर कुमार, वासी मोहाली

कोट
शहर में मशीनों से नियमित सफाई कराने के लिए टेंडर कर दिए गए हैं। 10 मई तक काम अलॉट हो जाएगा। इसेक बाद लोगों को यह दिक्कत नहीं आएगी। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed