फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona vaccine arrived in Derabassi civil hospital two days later, vaccine on 1415

डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दो दिन बाद पहुंची कोरोना वैक्सीन,1415 को लगा टीका

Thu, 06 May 2021 02:16 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine arrived in Derabassi civil hospital two days later, vaccine on 1415
डेराबस्सी। राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी आनी शुरू हो गई, एक तरफ कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और दूसरी ओर कोरोना वैक्सीन खत्म होने से लोगों में दहशत बढ़ गई है। सिविल अस्पताल में पिछले दो दिन से कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण इसका रजिस्ट्रेशन करवाने वाले बिना टीका लगवाए निराश लौट थे।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना वैक्सीन सिविल अस्पताल में पहुंचने के बाद फिर से टीकाकरण शुरू किया गया। दो दिन वैक्सीन खत्म होने के बाद भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने पहुंचे हुए थे। सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. संगीता जैन ने कहा कि वैक्सीन न आने के कारण दो दिनों से डोज नहीं लग रही थी, आज वैक्सीन पहुंच गई है और फिर से टीकाकरण शुरू करवाया गया है। इस दौरान 1415 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 1272 लोगों को पहली डोज और 143 लोगों को दूसरी डोज दी गई। उन्होंने कहा कि डेराबस्सी में जनवरी से अब तक 18 हजार के करीब लोगों का कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed