फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona vaccination of 11900 people in Mohali district in 24 hours

मोहाली जिले में 24 घंटे में 11900 लोगों का हुआ कोरोना टीकाकरण

Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination of 11900 people in Mohali district in 24 hours
मोहाली। जिले में शनिवार को 11900 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। इनमें 15 से 18 साल के 1076 किशोर भी शामिल हैं। जबकि 384 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लोग अब टीकाकरण की गंभीरता को समझने लगे हैं, यह एक अच्छी बात है। हालांकि अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो कि पहला टीका लगवाने के बाद दूसरा टीका लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोग खुद का तो नुकसान कर ही रहे हैं, साथ ही वह अन्य लोगों के लिए भी मुसीबत बन रहे हैं। उन्होंने साफ किया है टीका लगवाने से किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार को 81 जगह पर टीकाकरण ड्राइव चलाई गई। इनमें से 76 जगह सेहत विभाग की ओर से शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। शनिवार होने के कारण बहुत से लोगोें की छुट्टी थी और इसलिए काफी संख्या में लोग टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे। लोगों को दिक्कत न आए, इसके लिए मौके पर ही लोगों का पंजीकरण कर उनको टीका लगाया गया। इस दौरान शाम तक 5515 लोगों ने पहला और 5110 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया। जिले में अब तक 1603875 लोगों का टीकाकरण हो चुका है और इनमें 999139 लोगों को पहला और 602581 को दूसरा टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed