फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   corona test : workers agitation

कोरोना का टेस्ट न होने के कारण सिविल अस्पताल में हुआ हंगामा

Tue, 02 Jun 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
corona test : workers agitation
बरवाला मार्ग पर स्थित नेक्टर लाइफ साइंस कंपनी के 170 कर्मियों की ओर से सिविल अस्पताल में प्रदर्शन किया गया। कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनकी कंपनी उनको काम पर वापस नही ले रही है। कंपनी का कहना है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवाए जिसके बाद ही वह कार्य पर आ सकते हैं। उधर सिविल अस्पताल का कहना है कि इतने टेस्ट की कोई सुविधा नही है। घरों में ही क्वारंटीन हों वहीं चेक करेंगे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्रदर्शन कर रहे कंपनी के कर्मियों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह अपने घर चले गए थे। जिसके बाद अब वापस आ गए हैं। लेकिन उनकी कंपनी उनको काम पर नही ले रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी के प्रबंधक पहले कोरोना टेस्ट करवाने के लिए कह रहे हैं। इस कारण वे आज सिविल अस्पताल डेराबस्सी आए हैं। डाक्टरों ने इतने लोगों का टेस्ट करने में असमर्थता जताई है। डाक्टरों का कहना है कि वे 21 दिन के लिए अपने घरों में ही क्वारंटीन हो जाएं। जहां मेडिकल टीम खुद उनसे संपर्क करेंगी। कर्मियों ने रोष प्रगट करते कहा कि कंपनी प्रबंधक उनकी जगह नए वर्कर रख रही है। इससे उनकी नौकरियां खतरे में पड़ गई हैँ। उन्होंने कहा कि जो नए वर्कर या कर्मी आ रहे हैं उनका कोई टेस्ट नही किया जा रहा है। रोष प्रगट करते उन्होंने कहा कि पहले ही वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अब 21 दिन और उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बिना कोरोना टेस्ट और 21 दिन क्वारंटीन किए वह किसी को भी ड्यूटी पर नही ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक कोई भी व्यक्ति बाहरी राज्य से आता है तो पहले उसको क्वारंटीन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में इतने लोगों के टेस्ट की कोई सुविधा नहीं है। कर्मियों को घरों में क्वारंटीन होने को कहा गया है जहां सेहत विभाग की टीम उनकी जांच करेगी। जिस कर्मी में लक्षण पाए जाएंगे उनका टेस्ट किया जाएगा। 21 दिन घर में क्वारंटीन रहने के नियम का पालना करना जरूरी है। - डॉक्टर संगीता जैन, एसएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed