फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona's terror got people shopping, crowds crowded in the markets

कोरोना के खौफ ने लोगों से करवाई ताबड़तोड़ खरीदारी, बाजारों में लगी लोगों की भीड़

Fri, 20 Mar 2020 02:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Corona's terror got people shopping, crowds crowded in the markets
मोहाली। चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद मोहाली के लोगों में डर और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। देश में कोरोना वायरस से चौथी मौत पंजाब में होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीरवार रात देश को संबोधित किए जाने की सूचना आने के बाद एकाएक बाजारों में भीड़ जमा हो गई। प्रशासन ने जहां सब्जी मंडियां बंद करवा दी थी, वहीं फेज-8 में अनाधिकृत मंडी लगी। जहां बड़ी संख्या में लोग सब्जी लेने के लिए जमा हुए। लोगों ने सब्जी, राशन सहित जरूरी सामान की खरीदारी की। पैट्रोल पंपों पर भी खासी भीड़ रही। लोगों में डर था कि सरकार लॉक आउट जैसा कदम न उठा ले।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पॉजिटिव केस, पंजाब में कोरोना वायरस से मौत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन। इन सब ने एक साथ लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। लोगों में चर्चा रही कि कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री कहीं नोट बंदी की तरह बाजार बंदी के आदेश न दे दें। लिहाजा शाम ढलते ही लोगों की भारी भीड़ बाजारों, सब्जी की दुकानों, फेज 8 में लगी अनाधिकृत मंडी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सब्जी, राशन, आटा सहित जरूरी सामान की ताबडतोड़ खरीदारी की। शहर के कई स्टोंरों में तो कुछ ही घंटों में माल खत्म हो गया। उधर, फेज-8 में लगी अनाधिकृत मंडी में सब्जी वालों ने भी लोगों की जरूरत का फायदा उठाते हुए मनमाने दाम वसूले। मंडी में कुछ दुकानदारों ने तो मास्क लगा रखे थे, लेकिन वहां पहुंच रहे अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए थे। फेज 8 में लगी अनाधिकृत मंडी को लेकर एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल ने कहा कि उन्हें भी शिकायत मिली है। मार्केट कमेटी को इस मंडी को बंद करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

फेज-8 में लगी अनाधिकृत मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर बैठे ललन गुप्ता और लाल बाबू ने बताया कि लोग ज्यादा सामान खरीद रहे हैं। इनका कहना था कि आज मंडी में पहले से कम भीड़ है। सामान खरीदने आए फेज-7 के रहने वाले निरपाल सिंह का कहना था कि आम तौर पर तो वह दो-चार दिन के लिए ही सब्जी खीरदतें हैं, लेकिन आज चर्चाओं के कारण बने असमंजस वाले माहौल के चलते ज्यादा सब्जी खरीदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मंडी के प्रमुख सोहन सिंह ने प्रशासन से छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में सब्जी की दुकानें लगवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अपनी मंडी में 200 दुकानदार हैं। इन सब के छोटे छोटे ग्रुप बनाकर शहर के अलग-अलग फेजों अस्थाई तौर पर दुकानें लगाने दी जाएं। जिससे लोगों को उनके घर के पास सब्जी मिल सकेगी तो भीड़ भी जमा नहीं होगी। वहीं दुकानदारों को रोजगार मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed