{"_id":"5e765d2c8ebc3e76a112b35f","slug":"corona-period-administration-came-into-action-after-four-cases-came-in-two-days-mohali-news-pkl370303760","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल: दो दिन में चार केस आने पर प्रशासन आया हरकत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल: दो दिन में चार केस आने पर प्रशासन आया हरकत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। वीआईपी शहर मोहाली में कोरोना वायरस के दो दिन में चार पॉजीटिव केस आ गए हैं। इसके बाद से प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। प्रशासन की टीमें रात-दिन काम में जुटी हुई हैं। शनिवार को डीसी गिरीश दियालन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों को कोरोना को लेकर चल रही अफवाहों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि 22 तारीख को लगने वाले जनता कर्फ्यू में प्रशासन का पूरा सहयोग करें, जिससे पूरे समाज को इस घातक बीमारी से बचाया जा सके।
डीसी ने बताया कि मोहाली में कोरोना वायरस के पॉजीटिव 4 केस आए हैं। सभी मरीजों को पहले अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसके साथ ही उनके संपर्क में जो भी लोग थे, उन्हें भी घरों में निगरानी पर रखा गया है। सेहत विभाग की टीमें उन पर लगातार निगरानी रखे हुए है। वहीं, उनके घरों के बाहर चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इश्तहार भी चस्पा किए गए हैं। जिससे अन्य लोगों को इस बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने लोगों के लिए साफ कर दिया है कि इस बीमारी से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सरकार ने जो गाइडलाइन या एडवाइजरी जारी की है, उनका पालन करते हुए हाईजीन मेंटेन होगी।
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को अच्छी तरह हाथ साफ करने होंगे। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना होगा। घरों से न निकलें और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर आएं। अपने घर पर रहकर ही अपना काम करना चाहिए, जिससे बीमारी से अपना बचाव किया जा सके। उन्होंने बताया कि जब लोग जागरूक होंगे तभी तो इस महामारी से आसानी से लड़ा जा सकता है। इस बीमारी में अकेलापन ही बहुत जरूरी है।