{"_id":"60bd2af78ebc3e01956e35f7","slug":"corona-only-one-death-due-to-corona-in-mohali-90-people-infected-mohali-news-pkl415828757","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : मोहाली में कोरोना से केवल एक मौत, 90 लोग हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : मोहाली में कोरोना से केवल एक मौत, 90 लोग हुए संक्रमित
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ने के साथ ही अब मरीजों की मौतों का आंकड़ा भी कम होने लगा है। यह जिला प्रशासन के लिए काफी राहत की खबर है। रविवार को जिले में कोरोना से केवल एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि 90 लोग नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 269 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। अब जिले में केवल 1579 सक्रिय मरीज रह गए हैं। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों से अपील की है कि वे कोविड गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते रहें, इसी तरह हम सभी कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। अगर मरीजों की संख्या में गिरावट होती है, तो आने वाले समय में लोगों को कुछ और राहत दी जा सकती है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को जिले में केवल एक व्यक्ति की मौत हुई। मार्च के बाद यह पहला मौका है जब एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 99 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, किसी भी इलाके से 25 से अधिक केस नहीं आए हैं। मोहाली शहरी इलाके में बड़ी तेजी से मरीजों की संख्या कम हो रही है, जो कि जिला प्रशासन के लिए राहत की खबर है।
वहीं, रविवार को जो संक्रमित मिले हैं उनमें डेराबस्सी से 5, ढकोली से 15, लालड़ू से 8, बूथगढ़ से 7, घडुआं से 4, खरड़ से 21, कुराली से 5, बनूड़ से 3 और मोहाली से 22 केस शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 67294 केस सामने आ चुके हैं । इनमें से 64728 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। अभी 1579 सक्रिय केस हैं और 987 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि अब कोरोना संक्रमण कमजोर पड़ रहा है। गांवों सेहत विभाग ने मिशन फतेह-2 के तहत सर्वे कर लिया है। जिससे एक बात साफ हो गई है कि गांवों में संक्रमण के मात्र 328 केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही टीकाकरण मुहिम चल रही है। लोगों को अब बड़ी भूमिका निभानी होगी। चेहरा कवर कर घर से निकलना चाहिए। किसी भी तरह शारीरिक रूप में दिक्कत आने पर मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर कॉल कर जानकारी लें।