फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona Fear: Wise sarpanch married a day before to support public curfew

कोरोना फीयर: समझदार सरपंच ने जनता कर्फ्यू में सहयोग देने को एक दिन पहले की शादी

Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona Fear: Wise sarpanch married a day before to support public curfew
लांडरां/बनूड़। डब्ल्यूएचओ की ओर से कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में इस बीमारी को महामारी घोषित किया हुआ है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वायरस से देश वासियों को बचाने के लिए 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ घोषित किया हुआ है। ऐसे में इस आपात कालीन घोषणा का असर लांडरां के गांव खलौर में भी कुछ अलग तरह से देखने को मिला है।
विज्ञापन

दरअसल बनूड़ के नजदीक गांव खलौर के युवा सरपंच सोहजवीर सिंह शेरगिल का 22 मार्च रविवार को गांव लैहरी डेराबस्सी की निवासी गुरवीर कौर के साथ विवाह होना निश्चित हुआ था। लेकिन पीएम की ओर से रविवार को जनता कर्फ्यू घोषित कर दिया गया। इस पर सरपंच ने समझदारी दिखाते हुए अपने पारिवारिक मेंबरों को समझाकर रविवार को होने वाला विवाह एक दिन पहले शनिवार को किया और अपनी हमसफर के साथ विवाह के चार फेरे लेकर प्रधानमंत्री की अपील को स्वीकार कर सहयोग दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव खलौर के सरपंच सोहजवीर सिंह शेरगिल ने विवाह से एक दिन पहले होने वाली विवाह की पार्टी को भी रद्द कर दिया। इस बदले गए विवाह के कार्यक्रम के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर अपने सगे-संबंधियों को निर्धारित किए गए विवाह समारोह को एक दिन पहले ही करने की जानकारी दी। सरपंच सोहजवीर सिंह की ओर से दिखाई गई समझदारी की चर्चा पूरे एरिया में लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed