फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona afflicted youth came from Ahmedabad to Kharar to meet friends

अहमदाबाद से खरड़ में दोस्तों से मिलने आया था कोरोना पीड़ित युवक

Wed, 17 Jun 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona afflicted youth came from Ahmedabad to Kharar to meet friends
खरड़। खरड़ शहर में लगातार कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। दोनों ही दूसरे राज्यों से यहां पहुंचे हैं। लांडरां रोड पर स्थित प्राइम सिटी अपार्टमेंट में अपने दोस्तों से मिलने आए अहमदाबाद निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इसका राम चिराग है और हवाई जहाज से गत रविवार को अहमदाबाद से चंडीगढ़ आया था। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चिराग के सैंपल लिए गए थे, जिसकी मंगलवर सुबह रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ भेज दिया है, जबकि उसके अन्य साथियों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

दूसरा केस खरड़ लांडरां रोड पर बने सोमदत्त फ्लैट में आया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस फ्लैट में रह रहे 45 वर्षीय जतिंदर सिंह सोढ़ी दो दिन पहले गुरुग्राम से खरड़ आए थे। सोढ़ी का सोमवार को फेज-6 सिविल अस्पताल में सैंपल लिया गया था। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थय विभाग ने उन्हें भी ज्ञान सागर अस्पताल में भेज दिया है। जबकि उनके परिजनों के सैंपल ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed