फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona: 37 infected found in the district, 32 cured

कोरोना : जिले में मिले 37 संक्रमित, 32 हुए ठीक

Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Corona: 37 infected found in the district, 32 cured
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को जिले में 37 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 32 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 230 पहुंच गई है। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार बड़ी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में 12 साल से अधिक उम्र के लोग पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। जिन लोगों ने पहला टीका लगवाने के बाद तय समय में दूसरा टीका नहीं लगवाया है, वे पहल के आधार पर टीकाकरण करवाएं। बुधवार को सेहत विभाग ने 748 लोगों के सैंपल लिए। इसमें 344 सरकारी व 404 सैंपल निजी अस्पतालों में लिए गए। संक्रमित हुए लोगों में से एक मरीज को एल-दो टाइप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जबकि शेष मरीजों का उनके घरों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के लिए यह राहत की खबर है कि अभी तक संक्रमण का ग्राफ केवल शहरी इलाके में है। गांवों में संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी है। संक्रमित मरीजों में से मात्र 18 ही ग्रामीण इलाके से संबंधित हैं। जिले में अब तक 96466 केस सामने आ चुके हैं। इसमें से 95086 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 1150 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed