{"_id":"60b3f76a8ebc3e34f87412de","slug":"contractor-doing-arbitrary-on-the-instigation-of-officers-and-councilors-mohali-news-pkl41505070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और पार्षदों की शह पर ड्रेन लाइन डालने वाला ठेकेदार कर रहा मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और पार्षदों की शह पर ड्रेन लाइन डालने वाला ठेकेदार कर रहा मनमानी
विज्ञापन
जीरकपुर। शनिवार को गोल्डन इस्टेट और हेम विहार के लोगों ने नगर परिषद जीरकपुर के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि यहां मेन रोड पर जो ड्रेन लाइन डालने का काम चल रहा है, इसके काम में ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है। ठेकेदार मनमानी इसलिए कर रहा है क्योंकि ठेकेदार के काम की जांच नहीं हो रही है। पार्षदों और नगर परिषद के अधिकारियों की शह पर यहां नियमों को ताक पर रखकर ड्रेन लाइन डालने का काम किया जा रहा है।
ठेकेदार की यह करतूत दिखाने के लिए लोगों ने विधायक एनके शर्मा को फोन करके यहां मौके पर बुलाया। शर्मा ने इंची टेप से सड़क के लेवल और ड्रेन लाइन के पाइप को चेक किया तो कई जगहाें पर सड़क के लेवल से पाइपलाइन 8 इंच नीचे मिली तो कहीं सड़क के लेवल पर ही डाली गई है। जोकि बहुत जल्द खराब हो जाएगी।
यहां के निवासी सीताराम ने एनके शर्मा से कहा कि अगर हम ठेकेदार को गलत काम करने से रोकने को कहते हैं तो हमें धमकियां मिल रही हैं कि तुम्हारे खिलाफ पर्चे दर्ज किए जाएंगे। जो काम हो रहा है उसे होने दो। इस पर शर्मा ने नगर परिषद के एमई मुकेश राय को फोन करके कहा कि ड्रेनेज लाइन डालने का काम करना ठीक है लेकिन पाइप जमीन के नीचे कम से कम तीन फीट होना चाहिए। इस सड़क पर टिप्पर, स्कूल बसें और हेवी वाहन चलते हैं। सड़क लेवल पर पाइप होने से वाहनों के दबाव से बहुत जल्द टूट जाएगी और इससे न सिर्फ लोगों की जान को खतरा होगा बल्कि लाखों रुपये की भी बर्बादी है।
विज्ञापन
इस पर मुकेश राय ने कहा कि काम रोक रखा है और ठेकेदार को सही करने के लिए कहा गया है। यही बात मुकेश राय ने तीन दिन पहले भी कही थी, लेकिन यहां पर लगे मजदूर धड़ाधड़ जेसीबी से गड्ढे खोद रहे हैं और साथ के साथ गलत तरीके से पाइप डालने का काम हो रहा हैं।
यह पूरा काम किसी इंजीनियर या अधिकारी की मौजूदगी के बिना चल रहा है। लोगों ने कहा कि करीब 68 लाख की लागत से यह काम हो रहा है। अब सड़क तोड़कर पाइपलाइन डाली जा रही है और आगे सड़क बनाने पर भी लाखों रुपये खर्च होंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट दो करोड़ रुपये से भी ज्यादा में तैयार होगा। यह सब फंड का दुरुपयोग है और बरसात के दिनों में ही इनके काम की हकीकत सामने आ जाएगी।
कोट
घटिया तरीके से डाली जा रही पाइप, जल्द टूट जाएगी
गोल्डन स्टेट ओर हेम विहार में ड्रेन की पाइप डालने का काम बहुत घटिया तरीके से किया जा रहा है। जो पाइप जमीन में 3 फुट नीचे होनी चाहिए थी वह सड़क के लेवल पर ही डाली जा रही है। स्कूल बसें आदि भारी वाहनों से पाइप जल्द टूट जाएगी। पंचकूला के सेक्टर-19 से जो पानी वधावा नगर, विकास नगर में आता है, उसके लिए इस ड्रेन को बनाने का काम इस एरिया में नहीं होना चाहिए। पानी का कुदरती बहाव जहां है, वहीं बॉक्स टाइप ड्रेन बननी चाहिए थी। हमने पिछले सालों में पंचकूला प्रशासन से बैठक कर योजना बनाई थी कि पंचकूला का पानी रेल लाइन के साथ-साथ खाली जगह से सीधा सिंह नाला चो में छोड़ा जाएगा, जो ढकोली में पहुंचेगा। सिंहनाला चो तक ड्रेन बनाने का काम जीरकपुर एमसी और पंचकूला प्रशासन की ओर से होना था। लेकिन अब इन्होंने गोल्डन इस्टेट, हेम विहार और आगे फर्नीचर मार्केट में यह ड्रेन बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम बिना किसी इंजीनियर की देखरेख के किया जा रहा है। जोकि कतई गलत है।
- एनके शर्मा, विधायक
कोट
ठेकेदार की ओर से गलत तरीके से ड्रेन पाइप डालने का काम रोक दिया गया है। अगर वह काम ठीक से नहीं करेगा तो आगे का काम नहीं करने दिया जाएगा।
- मुकेश राय, एमई, नगर परिषद जीरकपुर