{"_id":"6192c29dbcc08d659d22d3cd","slug":"construction-material-found-on-the-roads-work-did-not-start-even-after-the-issue-of-work-order-mohali-news-pkl433114242","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर गिरी मिली निर्माण सामग्री, वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद शुरू भी नहीं हुए काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर गिरी मिली निर्माण सामग्री, वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद शुरू भी नहीं हुए काम
विज्ञापन
मोहाली। शहर में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए सोमवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिदधू ने अधिकारियों की टीम को साथ लेकर सारे शहर का दौरा किया और विकास कार्यों की जांच की। इस दौरान उन्हें निर्माण सामग्री सड़कों पर गिरी मिली। वहीं, वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी कुछ काम शुरू नहीं करवाए गए थे। उन्होंने प्रोजेक्टों में काम कर रहे ठेकेदारों को मानकों के अनुरूप काम करने व काम की रफ्तार को बढ़ाने को कहा।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के मेयर की तरफ से कुछ दिन पहले ठेकेदारों के प्रोजेक्टों के काम मे तेजी लाने के लिए बैठक की गई थी। सोमवार को जैसे ही वह दफ्तर पहुंचे। इसके बाद वह अधिकारियों को साथ लेकर फील्ड में निकल गए। इस दौरान कुछ जगह उन्होंने देखा कि काम पूरा हो चुका था। जबकि मैटीरियल व अन्य सामान सड़क पर ही गिरा हुआ था। जबकि कुछ जगह ड्राइंग के मुताबिक काम नहीं था, जिसका उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है।
उन्होंने अधिकारियों को साफ किया है कि एक तो जहां भी काम चलेगा। उसका मैटीरियल रोड पर नहीं आना चाहिए। क्योंकि इस वजह से जहां जाम लगता है। वहीं, हादसों का भी डर बना रहता है। इसके अलावा इलाके की खूबसूरती पर ग्रहण लगता है। उन्होंने ठेकेदारों को हिदायत दी है कि वह जितना काम शुरू किया जाता है। उसे पहल के आधार पर पूरा किया जाए। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी व निगम कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग समेत कई अधिकारी हाजिर थे।
विज्ञापन
अधिकारी सामान के सैंपल भरें
मेयर ने अधिकारियों को कहा है कि वह खुद फील्ड में जाएं। साथ ही सारे काम की जांच करें। इस दौरान सैंपलिंग तक की जाए ताकि काम की क्वालिटी से किसी भी तरह का समझौता न हो। जबकि उन्होंने उन ठेकेदारों को सख्त कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। जिन्होंने वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी काम स्टार्ट नहीं किए है। मेयर का कहना है कि उनकी कोशिश एक ही है कि मोहाली को पंजाब का टॉप का जिला बनाया जाए।
12 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्य
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 12 करोड़ की लागत से इलाके में विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें सड़कों पर प्रीमिक्स डालने का काम, पेवर ब्लॉक लगाने का काम और पार्कों का काम शामिल है। कई पार्कों को नए सिरे से बनाया जा रहा है ताकि आने जाने वाले लोगों को फायदा मिल पाए।