फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Conspiracy to give land of 17 villages of Mohali to favourites: Sidhu

मोहाली के 17 गांवों की जमीन अपने चहेतों को देने की साजिश : सिद्धू

Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to give land of 17 villages of Mohali to favourites: Sidhu
मोहाली। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब सरकार को सीधी चेतावनी देकर कहा कि सरकार मोहाली विधानसभा क्षेत्र के 17 गांवों की पंचायती जमीन अपने चहेतों को सौंपने की नीति पर काम कर रही है। जो जनता के साथ किसी धोखे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ बड़ा संघर्ष किया जाएगा। पूर्व मंत्री सिद्धू ने यह भी कहा कि मोहाली विधानसभा क्षेत्र के जिन 17 गांवों की शामलात जमीनें को खुली बोली से बेचने की तैयारी है, उनमें सुखगढ़, सफीपुर, ग्रीन एनक्लेव, दौन, मानकपुर कल्लर, कंडाला, कंबली, बेहरामपुर, रायपुर कलां, चप्पड़चिड़ी कलां, रुड़का, बड़ी, तंगोरी, रायपुर खुर्द, गिद्दड़पुर, नानूमाजरा और भागोमाजरा की पंचायती जमीनें शामिल हैं।
विज्ञापन

सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले भी नगर परिषद खरड़ के जरिये गांव दाऊ की जमीन श्याम बिल्डर को देने की कोशिश की थी। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों की ओर से अपनी सिफारिशें वापस लेने और अतिरिक्त उपायुक्त की ओर से इस प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश के बावजूद, नगर परिषद खरड़ ने प्रस्ताव संख्या 16 पारित करके जमीन देने की कोशिश की, जो स्पष्ट रूप से गुमराह करने और दबाव में की गई कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि सरकार इन गांवों की पंचायती जमीनों को इकट्ठा करके अपने चहेतों को बांटना चाहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed