फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress workers protested against the AAP government in Block Majri

Mohali News: ब्लाक माजरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 23 Mar 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Congress workers protested against the AAP government in Block Majri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुराली। पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माजरी में आप सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एकत्रित होकर आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि पंजाब के किसानों ने पंजाब को आत्मनिर्भर बनाने और देश का पेट भरने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बावजूद मौजूदा सरकारों की ओर से किसानों और कृषि की अनदेखी की जा रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, किसी भी सरकार ने इस तरह का व्यवहार नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार किसानों की दुश्मन बनकर उभरी है। इस दौरान इनफोटेक पंजाब के पूर्व चेयरमैन यादविंद्र सिंह बनी कंग ने पंजाब की मान सरकार की तानाशाही की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने सभी हदें पार करते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति व्यवहार सदियों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह घंडोली, नरिंदर सिंह, पूर्व सरपंच हरजीत सिंह, डॉ. परविंदर सिंह, रोहित तीड़ा, रणजीत सिंह खदरी, परमजीत सिंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। नेताओं ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को किसानों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed