फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   congress leader deepender singh dhillon, nagar council, banur, zirakpur, lalru

विधायक की शह पर काउंसिल ने किया सारा खेल: ढिल्लो

Sun, 03 Apr 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ जीरकपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/ जीरकपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
congress leader deepender singh dhillon, nagar council, banur, zirakpur, lalru
दीपइंदर - फोटो : अमर उजाला
जीरकपुर, डेराबस्सी, लालडू, बनूड़ नगर काउंसिल की हद में विज्ञापन करने के लिए रखी खुली बोली का मामला अब तूल पकड़ गया है। शनिवार को कांग्रेसी नेता दीपइंदर ढिल्लों ने बोली का विरोध करने वाले प्रबंधकों के हक में आते हुए हलका विधायक एनके शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से इन चारों काउंसिलों में अन्य पार्टी अपने बैनर, पोस्टर व अन्य प्रचार सामग्री न लगा सकें।
विज्ञापन


जीरकपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि नगर काउंसिल की ओर से ई-टेंडरिंग की जगह जानबूझकर खुली बोली रखी गई। जबकि सरकार की नोटिफिकेशन के अनुसार दो लाख से अधिक की बोली के लिए ठेका ई-टेंडरिंग के माध्यम से दिया जाता है। अधिकारियों ने सियासी दबाव में आकर पहले रिजर्व प्राइस, शर्तें व अन्य सूचना सार्वजनिक नहीं की, ताकि अन्य कोई बोली में हिस्सा न ले सकें। 
विज्ञापन


ढिल्लों ने आरोप लगाया कि ऐसा करके अधिकारियों ने अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए 30 करोड़ रुपये टर्नओवर की शर्त रखी, जिसे कोई भी मौके पर पूरा न कर पाए। उन्होंने कहा कि नगर काउंसिल इस ठेके को अपने एक चहेते को एक करोड़ रुपये में देने की तैयारी में थी, दूसरों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर रकम को बढ़ाकर एक करोड़, 80 लाख कर दिया गया। चंडीगढ़ की विज्ञापन कंपनी टक्श मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने टेंडरिंग की सभी शर्तों का पालन न करने का विरोध किया तो उनको जबर्दस्ती बाहर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य जगहों पर हो चुकी है ईं-टेंडरिंग
प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेसी नेता ढिल्लों ने कहा कि इन्हीं चार नगर काउंसिल की बोली खुली की गई है। जबकि मोहाली, पटियाला, अमृतसर एवं लुधियाना नगर निगमों की ओर से विज्ञापन के लिए ठेका ई-टेंडरिंग द्वारा दिया गया है। इसके अलावा पटियाला में नगर निगम द्वारा दिए गए ठेके से करीब पांच करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर और मोहाली के लिए सालाना टर्नओवर दो करोड़ रखा जा चुका है। जबकि इनके लिए भी खुली बोली नहीं की गई।


खुली बोली के लिए पहले ही उच्चाधिकारियों से मंजूरी ली गई थी। 30 करोड़ रुपये की टर्नओवर सुरक्षा के लिहाज से रखी गई।
- परविंदर सराओं, कार्यकारी अधिकारी, जीरकपुर नगर काउंसिल।

ऐसा कुछ नहीं। बोली लगाने वालों के लिए अखबारों में बोली संबंधी जानकारी पहले ही दे दी गई थी। कांग्रेसी नेता दीपइंदर ढिल्लों सियासी फायदा लेने के लिए ऐसे लोगों का सहारा लेकर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। जबकि हलके की जनता उन्हें अच्छी तरह से जानती है और वह उनके धोखे में नहीं आएगी। 
-एनके शर्मा, सीपीएस व विधायक, हलका डेराबस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed