फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Conditions fixed will be easy to give plots of five marlas to the needy in Mohali district

मोहाली जिले में पांच मरले के प्लॉट जरूरतमंदों को देने के लिए आसान होंगी तय शर्तें

Sat, 30 Oct 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Conditions fixed will be easy to give plots of five marlas to the needy in Mohali district
मोहाली। राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंदों को दिए जाने वाले पांच-पांच मरले के प्लॉटों का फायदा आने वाले समय में आसानी से अधिक से अधिक लोगों को मिल पाएगा। यह संकेत शुक्रवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने सेक्टर-76 स्थित जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित सुविधा कैंप में दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की है और इस संबंधी नियमों को थोड़ा सरल करने की अपील भी की है। उम्मीद है कि जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सरकार के अधिकारी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सुविधा कैंप में पहुंचे विधायक एवं पूर्व सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि सरबत सेहत बीमा योजना लोगों को राहत देने के लिए बनी है। इस योजना के तहत प्रति परिवार को पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त मिलता है। भले ही यह इलाज सरकारी अस्पताल में हो या फिर निजी अस्पताल में। उन्होंने कहा कि उक्त कैंप लोगों के लिए वरदान साबित होंगे। क्योंकि इससे लोग सरकार की स्कीमों के बारे में आसानी से जान पाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में सब डिवीजन स्तर पर लगे सुविधा कैंप में करीब चार हजार लोगों ने अलग-अलग योजनाओं का लाभ लिया। वहीं, पूर्व सेहतमंत्री ने इस समय अलग-अलग स्कीमों के लाभार्थियों को मनरेगा योजना के जॉब कार्ड, पेंशन मंजूरी पत्र, आवास योजना के मंजूरी पत्र और विभिन्न कंपनियों में रोजगार हासिल करने के पत्र दिए गए। सुविधा कैंप में विभिन्न विभागों के स्टाल लोगों को स्कीमों बारे जागरूक किया गया। इस मौके डीसी ईशा कालिया, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल कोमल मित्तल, कमिश्नर नगर निगम कमल कुमार गर्ग और एडीएम हरबंस सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed