{"_id":"60b150358ebc3e7517725972","slug":"complete-preparedness-in-government-hospitals-of-punjab-to-deal-with-black-fungus-in-mohali-mohali-news-pkl4148493166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली : ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां पूरी, राज्य के अस्पतालों में 400 बेड खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली : ब्लैक फंगस से निपटने के लिए पंजाब के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां पूरी, राज्य के अस्पतालों में 400 बेड खाली
विज्ञापन
मोहाली। ब्लैक फंगस से लोगों को बचाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी सरकारी अस्पतालों में पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इसलिए लोगों को ब्लैक फंगस के इलाज के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। यह एक पुरानी बीमारी है, लेकिन कोरोना काल में इसका असर जरूर बढ़ गया है।
यह बात शुक्रवार को पंजाब के मेडिकल शिक्षा एवं उच्च खोज शिक्षा विभाग के मंत्री ओपी सोनी ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब के अस्पतालों में कोरोना और ब्लैक फंगस के इलाज के लिए 400 बेड खाली हैं। इसके साथ ही ऑक्सीजन की भी कोई कमी नहीं है।
कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने कहा कि कोविड काल में सरकारी नियमों को तोड़कर जो निजी अस्पताल और लैब मालिक लोगों को लूट रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सभी जिलों के डीसी को कह दिया गया है। इतना ही नहीं विभिन्न जिलों में अस्पतालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। सेहत विभाग की सात लैब हैं, इनमें अब तक 70 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। अगर कोई निजी लैब निर्धारित रेटों से अधिक पैसे वसूलती है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सेहत से जुड़े मामलों में लोगों के साथ सहयोग नहीं करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए लोगों में जागरूकता पाई जा रही है। हालांकि पूरे देश में वैक्सीन की कमी सामने आ रही है। लेकिन राज्य सकार लोगों को वैक्सीन मुहैया करवाने के लिए रात-दिन काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना की टेस्टिंग बढ़ाई गई है और रोजाना 50000 टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रयास से अब कोरोना के केसों में कमी आने लगी है। कोरोना की तीसरी लहर आए या न आए, लेकिन सरकार की ओर से इससे निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।