फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Company foreman and his brothers attacked, three injured, case registered against unknown persons

Mohali News: कंपनी के फोरमैन और उसके भाइयों पर किया हमला, तीन लोग घायल, अज्ञात पर मामला दर्ज

Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Company foreman and his brothers attacked, three injured, case registered against unknown persons
मोहाली। मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां 15 युवकों ने कंपनी के फोरमैन और उसके भाइयों पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान 40 हजार रुपये भी गायब हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सनराइज कॉलोनी भबात निवासी पिंटू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई अर्जुन, रिश्तेदार कुलदीप कुमार और बृज मोहन के साथ रहता है। एक मई की रात करीब साढ़े आठ बजे कुलदीप कुमार, जो एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में सीनियर फोरमैन है, अपनी फैक्टरी के मजदूरों को सेलरी बांट रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान फोरमैन कुलदीप ने एक मजदूर के नाबालिग बेटे को 500 रुपये देकर कोल्ड ड्रिंक लाने को भेजा। कुछ ही देर बाद वह लड़का घबराया हुआ लौटा और उसके पीछे 15 युवक आ रहे थे। युवकों ने आते ही कुलदीप से बहस शुरु कर दी, जब कुलदीप ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक युवक ने लकड़ी की पट्टी से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पिंटू और उसका भाई अर्जुन जब बीच-बचाव के लिए आया तो हमलावरों ने उन पर भी लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान तीनों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ितों को इलाज के लिए ढकोली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावर इलाके में अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। घटना के दौरान कुलदीप के पास मौजूद करीब 40 हजार रुपये भी हमलावर साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed