फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Coming from Delhi, Kejriwal will surround Chief Minister Channi in the house today

दिल्ली से आकर मुख्यमंत्री चन्नी को आज घर में घेरेंगे केजरीवाल

Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Coming from Delhi, Kejriwal will surround Chief Minister Channi in the house today
मोहाली। वीआईपी शहर में शनिवार को राजनीति पूरी तरह से गर्माएगी। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शहर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह फेज-8 स्थित पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों से मिलेंगे। साथ ही सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को उनके ही गृह जिले में चुनौती देंगे। इसके बाद वह हलके के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक कर विधानसभा चुनावों की रणनीति भी तैयार करेंगे। कोशिश की जाएगी कि नाराज चल रहे नेताओं को मनाया जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत वर्मा ने अरविंद केजरीवाल के मोहाली आने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मोहाली में कार्यक्रम तय है। साथ ही ही शाम को वह मोहाली से चले जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर में करीब 17 हजार टीचर व मुलाजिम हड़ताल पर चल रहे हैं। यह मुलाजिम केवल मोहाली जिले के ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब से संबंध रखते हैं। ऐसे में केजरीवाल की कोशिश मुलाजिमों और उनके परिवारों का आप से जोड़ें। वहीं, सूत्रों की मानें तो वह इस दौरान वह टीचरों की दिक्कतों को दूर करने संबंधी बड़ा एलान कर सकते हैं। हलके के सारे नेताओं ने इस संबंध में केजरीवाल से बात की है। इतना ही नहीं जब गत सप्ताह अरविंद केजरीवाल अमृतसर दौरे पर थे तो इस दौरान आप नेताओं ने उनका प्रोग्राम का लाइव प्रसारण कर टीचरों के संघर्ष स्थल पर दिखाया था। इतना ही नहीं खुद गगन अनमोल मान भी इस दौरान टीचरों के संघर्ष में शामिल हुई थी। इस समय बेरोजगार ईटीटी अध्यापक, पीटीआई, सर्व शिक्षा अभियान, कंप्यूटर टीचर समेत कई मुलाजिम यूनियन संघर्ष की राह पर हैं।
विज्ञापन

मोहाली हलका इंचार्ज का भी हो सकता है एलान
जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल इस दौरान वर्करों और नेताओं से मीटिंग के दौरान हलका इंचार्ज का एलान भी कर सकते हैं। क्योंकि डेराबस्सी और खरड़ के हलका इंचार्ज लगाए जा चुके हैं। जबकि मोहाली के हलका इंचार्ज का अभी तक एलान नहीं किया गया। इसमें कई दिग्गज नेता दौड़ में है। हालांकि पार्टी की कोशिश युवा नेता को मौका देने की है। खरड़ में गायिका अनमोल गगन मान व डेराबस्सी में कुलजीत सिंह रंधावा को हलका इंचार्ज लगाया गया है। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 36 हजार से अधिक वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि इसके बाद से वह गायब ही चल रहे थे। इसी तरह 2014 के लोकसभा चुनावों में श्रीआनदंपुर साहिब हलके से हिम्मत सिंह शेरगिल ने चुनाव लड़ा था। भले ही वह तीसरे स्थान पर रहे थे। लेकिन दिलचस्प बात यह रही थी कि मोहाली विधानसभा हलके में अकाली दल के उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा से 10 हजार अधिक मत हासिल किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed